Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केवल सिंह पठानिया ने करेरी स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

उप मुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज वीरवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षा क्षेत्र में बदलाव कर रही है। उन्होंने शिक्षकों को कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त समय देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति जितना दायित्व अध्यापकों का है उतना ही अभिभावकों का भी है, इसलिए सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और शिक्षकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करना चाहिए।  

उन्होंने कहा कि सरकारों ने प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने शिक्षकों को स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए भरपूर प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अब सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से इंग्लिश मीडियम भी पढाया जा रहा है ताकि बच्चे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल पवन कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी भी दी। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान करतार चंद, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकज सूद, मीडिया प्रभारी विनय ठाकुर, दुर्गा सिंह, कुलभूषण सिंह चौहान, अनिल जरयाल, अजय कुमार शर्मा, शमशेर भारती, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, सुदेश, टेक चंद, भीष्म कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD