Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 दिसंबर को पानीपत कार्यक्रम में अम्बाला छावनी से सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी : अनिल विज

भाजपा का 10 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान, नए सदस्य जोड़ने के लिए हर जोन में लगाए जाएंगे कैंप : मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 9 दिसंबर को पानीपत में बीमा सखी योजना की शुरूआत को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अम्बाला छावनी विधानसभा से सैकड़ों महिलाएं हिस्सा लेंगी। श्री विज आज अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि इस रैली में अम्बाला छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं रवाना होगी। रैली में जाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रबंधों पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। 

बीमा सखी योजना लाखों महिलाओं की जिंदगी को बदलने वाली योजना है। इस योजना से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बीमा सखी योजना कारगर साबित होगी। योजना से पूरे देश की लाखों-करोड़ों महिलाएं लाभांवित होगी।

दस दिसंबर तक चलेगा भाजपा का सदस्यता अभियान, नए सदस्य बनाने के लिए लगाए जाएंगे कैंप : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

बैठक के दौरान ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा। उन्होंने बताया कि पहले सदस्यता अभियान 5 दिसंबर तक था जिसे अब पांच दिन और बढ़ा दिया गया है। अब सदस्यता अभियान 10 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि नए सदस्य बनाने के कार्यकर्ता छावनी के हर जोन में कैंप लगाए ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जा सके।

नोटिस के खिलाफ लड़ने के लिए बनाई जाए वकीलों की कमेटी : अनिल विज

बैठक के दौरान गत दिनों अम्बाला छावनी में हजारों लोगों को कोर्ट से मिले अतिक्रमण के नोटिसों पर चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोर्ट से मिले लगभग 6500 नोटिसों के खिलाफ लड़ने के लिए वकीलों की एक कमेटी बनाई जाए जोकि अपना पक्ष कोर्ट में प्रस्तुत करें।

इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, राजीव गुप्ता डिम्पल, विजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, श्याम सुंदर अरोड़ा, रामबाबू यादव, बीएस बिंद्रा, नरेंद्र राणा, सुरेंद्र बिंद्रा, बलविंद्र शाहपुर, ललता प्रसाद, सुभाष शर्मा, अशीष अग्रवाल, भरत कोछड़, रणधीर सिंह, हैप्पी धीर, बलकेश वत्स, विपिन्न खन्ना के अलावा अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD