Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

हरजोत सिंह बैंस की नितिन गडकरी से मुलाकात

श्री कीरतपुर साहिब से नंगल-ऊना बॉर्डर तक सड़क को चार-लेन बनाने की मांग

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Sanjeev Arora, Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Dec 2024

Last updated on: Dec 04, 2024, 00:00 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री संजीव अरोड़ा भी उपस्थित थे। इस मुलाकात के दौरान स बैंस ने केंद्रीय मंत्री  को श्री आनंदपुर साहिब की ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्वता के बारे में अवगत कराया और इस क्षेत्र की सड़कों की आवश्यकताओं पर चर्चा की। 

उन्होंने बताया कि श्री कीरतपुर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और शक्ति पीठ श्री नैना देवी को जोड़ने वाली सड़कों को शीघ्रता से चार-लेन बनाने की आवश्यकता है, ताकि इन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पहले ही तैयार की जा चुकी है। 

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हरजोत सिंह बैंस द्वारा बीते समय में केंद्र सरकार को पत्र लिखे जा चुके हैं। स बैंस ने कहा कि सब से पहले श्री कीरतपुर साहिब से ऊना जिले के हिमाचल बॉर्डर महितपुर तक सड़क को चार-लेन बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मांझा, दोआबा और मालवा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब और नैना देवी की यात्रा के लिए बंगा-श्री आनंदपुर साहिब मार्ग का उपयोग करते हैं। 

यह मार्ग लिंक रोड है, जिस पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर चार-लेन बनाने की मांग की। स बैंस ने केंद्रीय मंत्री को विनती की कि पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से हिमाचल को जोड़ने के लिए श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक एक नया लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाए ।

स बैंस ने सुझाव दिया कि श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक 50 किलोमीटर लंबा नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाए, जिसे "गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे" नाम दिया जाए। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेसवे रोपड़-लुधियाना हाईवे और कीरतपुर-मनाली हाईवे को आपस में जोड़ेगा, जिससे औद्योगिक शहर लुधियाना और हिमाचल के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने श्री कीरतपुर साहिब से हिमाचल बॉर्डर महितपुर तक सड़क को चार-लेन बनाने, बंगा से श्री आनंदपुर साहिब तक सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देकर चौड़ा करने और श्री आनंदपुर साहिब से श्री चमकौर साहिब तक नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे "गुरु गोबिंद सिंह एक्सप्रेसवे" के निर्माण के प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन परियोजनाओं पर जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। श्री गडकरी ने कीरतपुर-नंगल सड़क के कार्य को शीघ्र शुरू करने, बंगा-श्री आनंदपुर साहिब रोड से संबंधित फाइल प्रस्तुत करने और नए एक्सप्रेसवे के अध्ययन पर काम शुरू करने का भी आदेश दिया।

यह उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बीते ढाई वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में श्री आनंदपुर साहिब में कई विकास परियोजनाएं पूरी की गई हैं।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sanjeev Arora , Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD