Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

करसोग स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

करसोग स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज शिमला में वार्षिक समारोह ‘हालरा’ शान-ए सुकेत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष, आर.एस. बाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को जीवन में मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। 

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने कौशल और प्रतिभा के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार कुलदीप शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

समारोह के अंत में करसोग एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजिंदर ठाकुर ने मुख्य अतिथि और सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए एसोसिएशन के गतिविधियों और विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आर.एस.बाली ने अपनी ऐच्छिक निधि से एसोसिएशन को 1.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर कांगड़ा के पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू, चुराह से कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विनय हेट्टा, करसोग एसोसिएशन के अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD