Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जुर्माना एडजस्ट करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत लेता पीएसपीसीएल का जेई विजीलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

आरोपी जेई पहले भी ले चुका था 10,000 रुपये की रिश्वत

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Nabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नाभा , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत सोमवार को पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के नाभा, जिला पटियाला स्थित कार्यालय में तैनात नरेंद्र सिंह, जूनियर इंजीनियर (जेई) को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को नाभा के शिवा एंक्लेव निवासी भोला चंद सिंगला की शिकायत के आधार पर पकड़ा गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि आरोपी नरेंद्र सिंह, जेई, उसके घर में लगाए गए बिजली मीटर के लोड के बकाया जुर्माने को एडजस्ट करने के बदले 10,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले ही 10,000 रुपये ले चुका है और अब अतिरिक्त 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

प्रवक्ता ने कहा कि प्राथमिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें आरोपी नरेंद्र सिंह, जेई, को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Nabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD