Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश की आर्थिक हालत ने लगातार सुधार किया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी अर्थव्यवस्था बहुत ही तेजी से आगे बढ रही हैं- अनिल विज

‘‘असामाजिक तत्वों को पकडने का लगातार काम किया जा रहा है और सरकार अपना काम कर रही है’’ - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 02 Dec 2024

Last updated on: Dec 02, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘देश की आर्थिक हालत ने लगातार सुधार किया है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी अर्थव्यवस्था बहुत ही तेजी से आगे बढ रही हैं। राहुल गांधी जी किस स्कूल के पढे हुए हैं और कौन इनको आंकडे बताता है, वो मुझे मालूम नहीं है’’। श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी के देश की आर्थिक हालत लगातार खराब हो रही है, के ब्यान पर पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

सरकार दिन-रात काम कर रही है – विज

भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा राज्य में हो रहे अपराध के संबंध में लगाए गए आरोप के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने प्रश्न किया कि ‘‘सरकार कहां सो रही है, बल्कि सरकार दिन-रात काम कर रही है। जितने भी असामाजिक तत्व हैं उनको पकडने का लगातार काम किया जा रहा है और सरकार अपना काम कर रही है’’।

‘‘ये सामान्य बात है कि जब हुडडा साहब नेता प्रतिपक्ष नहीं रहें हैं तो कोठी खाली कर रहे हैं’’- विज

हुडडा के कोठी खाली करने के लिए मिले नोटिस के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ये सामान्य बात है कि जब हुडडा साहब नेता प्रतिपक्ष नहीं रहें हैं तो कोठी खाली कर रहे हैं। ऐसे ही, कई मंत्रियांे को मिली हुई थी, अब वो मंत्री नहीं हैं तो वो भी खाली कर रहे है और डिपार्टमेंट सभी से खाली करवा रहा है और इसमें किसी प्रकार का कोई मुददा नहीं होना चाहिए’’

जमाना आगे जा रहा है, ये (कांग्रेस) देश को पीछे लेकर जाना चाहते हैं – विज

प्रियंका गांधी द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग के संबंध मंे पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ये देश को पीछे लेकर जाना चाहते हैं बजाए इसके कि हम आगे बढें। उन्होंने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘हम बैलगाडी से टैªक्टर, टैªक्टर से ट्रक से गए अब ये दोबारा दो बैलों की जोडी पर जाने के लिए कह रहे हैं’। जमाना आगे जा रहा है, कौन मानेगा इनकी बात को’’।

किसान बताए कि क्या इन्होंने दिल्ली से इजाजत ले ली है – विज

किसान 6 तारीख को दिल्ली जाने की बात कर रहे हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि ‘‘यदि मुझे अंबाला में कोई जनसभा करनी है तो मुझे प्रशासन से इजाजत लेनी पडती है। ऐसे ही, किसान बताए कि क्या इन्होंने दिल्ली से इजाजत ले ली है अगर ये दिल्ली जा रहे है’’।

हिमाचल की सुक्खू सरकार रोजाना कोई न कोई बहाना बनाती है – विज

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी के विरूद्ध एक व्यक्ति द्वारा देखे गए वीडियों के संबंध में बस के ड्राइवर और कंडक्टर मांगे गए जवाब के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘‘हिमाचल की सुक्खू सरकार पुरानी फिल्मों की राजेन्द्र नाथ है और ये रोजाना कोई न कोई बहाना करते है। कभी ये कहते हैं कि मैं कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकता, कभी इनके समोसे गुम हो जाते हैं, कभी ये वीडियो देखने पर किसी ओर के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है’’।

विज का फिल्म एक्टर से तुलना कर हुड्डा पर तंज

हरियाणा सरकार द्वारा लिए गए नए हैलीकाप्टर के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब मंे उन्होंने एक फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा कि ‘‘एक फिल्म आई थी, उसमें कादरखान एक्टर थे, उसमें कादरखान भी हुडडा जैसे ही था, और उसने अपने पीए को दो प्रैसनोट लिखवाए थे। अगर मंत्री जी हैलीकाप्टर से आए थे तूने कहना है कि ये देखो बाढ आई हुई है और दूसरा ये पैट्रोल खर्च कर रहा हैं। अगर गाडी से आए तो यह कहना है कि ये देखों ये आहिस्ता आहिस्ता आ रहे हैं ताकि लोग मर जाएं अर्थात वहीं हाल हुडडा साहब का है’’।

वहीं, अम्बाला छावनी में गत रात्रि एक हलवाई की दुकान पर गोली चलाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि मैंने इसके लिए पुलिस से बात की है, और पुलिस जांच कर रही है तथा कार्यवाही भी कर रही है।

अधिकारियों को निर्देश- शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए – विज

लोगों की शिकायतों के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी विभागों की शिकायतें आ रही है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन शिकायतों के समाधान के लिए त्वरित कार्यवाही की जाए ताकि लोगों को इंसाफ मिल सकें।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD