Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रत्येक वर्ष एक करोड़ पौधे लगाने का उठाया बीड़ा ,डिवीजनल कमिश्नर ने शुरुआत कर की प्रशंसा

राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मुख्य जरूरत: सभरवाल

Pradeep Kumar Sabharwal, Divisional Commissioner Jalandhar, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित, संभागीय आयुक्त परिसर में नैशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया ने आज हर साल एक करोड़ पौधे लगाने का बीड़ा उठाया है। इस अभियान की शुरुआत करते हुए डिवीजनल कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने कहा कि प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मुख्य जरूरत है।

डिवीजनल कमिश्नर ने कहा कि संस्था अपनी पर्यावरणविद् यूनिट के माध्यम से प्रत्येक गांव को 1300 पौधे और शहर को 2000 पौधे देगी। उन्होंने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने पृथ्वी, जल और वायु को सर्वोच्च दर्जा दिया है और हम सभी का कर्तव्य है कि गुरु साहिब के सिद्धांतों पर चलते हुए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं एवं उनकी देखभाल करें। 

उन्होंने बताया कि संस्था फलदार, फूलदार, छायादार और औषधीय पौधों के अलावा मौसम की सब्जियों के बीज और जैविक खाद से तैयार ट्रे , सब्जियों की बेल भी उपलब्ध करवाएगी।श्री सभरवाल ने कहा कि संस्था धार्मिक स्थलों के लिए निःशुल्क फूलों के पौधे एवं बीज सेवा के तौर पर उपलब्ध कराएगी। 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राज्य को हरा-भरा बनाने के लिए सभी को सामूहिक एकता के साथ अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उनकी संभाल के लिए आगे आना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पर्यावरणविद् यूनिट द्वारा पूरे पंजाब में 20,000 लोगों को पौधारोपण अभियान में लगाया जाएगा और उन्हें वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।नैशनल को-ऑपरेटिव यूनियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री दलवीर लाल हीरा ने कहा कि संस्था सरकारी रेट पर पौधे उपलब्ध करवाएगी तथा इस संबंध में सहकारी समितियों से मांग की जा सकती है।

इस अवसर पर डिवीजनल कमिश्नर द्वारा परिसर में पौधे भी लगाए गए। इस दौरान बागबानी  विभाग से जे.एस. बिलगा, पृथ्वी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष हरिंदर सिंह, शहीद भगत सिंह यूथ क्लब आदमपुर के अध्यक्ष सरबजीत सिंह, सुपरडेंट अशोक कुमार और हरजिंदर सिंह गिल भी मौजूद थे।

 

Tags: Pradeep Kumar Sabharwal , Divisional Commissioner Jalandhar , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD