Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता : कमलेश ठाकुर

देहरा में आयोजित रोजगार मेले में 80 युवा हुए रजिस्टर, 60 का हुआ चयन

Kamlesh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 28 Nov 2024

Last updated on: Nov 28, 2024, 00:00 IST

प्रदेश के युवाओं को सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में आज वीरवार को आयोजित रोजगार मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंची क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह उद्गार प्रकट किए। 

विधायक के प्रयासों से लेबरनेट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में नालागढ़ की दो निजी कंपनी मेसर्स बेक्टर क्रिमिका और संधार टेक्नोलॉजिक युनिट ने भाग लिया। देहरा में आयोजित इस रोजगार मेले में क्षेत्र के 80 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया, जिनमें से 60 अभ्यर्थियों का चयन कर उक्त कंपनियों द्वारा किया गया। 

रोजगार मेले में आठवीं, दसवीं तथा बारहवीं पास युवाओं के साथ आईटीआई प्रशिक्षितों ने भाग लिया। चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 13 से 15 हजार रूपये वेतन दिया जाएगा। विधायक कमलेश ठाकुर ने रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले युवाओं को उनके चयन पर बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

इस दौरान नौकरी पाने वाले विशाल राणा, कुसुम, शुभम भाटी, सूरज, लक्की, अंकित, रजत, गगनदीप और आदित्य चौहान ने खुशी प्रकट करते हुए सरकार का धन्यवाद किया। कमलेश ठाकुर ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों से युवाओं को नौकरी के लिए विभिन्न जगहों पर भटकने से राहत मिलती है साथ ही इंटरव्यू के लिए किस तरह से तैयारी करें उसमें भी मदद मिलती है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी क्षेत्र के युवाओं के लिए इसी प्रकार के और प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए भी विकास कौशल निगम के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग अनीश ठाकुर, पुष्पेंद्र, इंद्रजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kamlesh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD