Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

पंजाब पुलिस की ओर से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी

दो पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, SAS Nagar, Mohali, Davinder Bambiha, Davinder Bambiha Gang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एसएएस नगर (मोहाली) , 27 Nov 2024

Last updated on: Nov 27, 2024, 00:00 IST

एक और बड़ी सफलता में पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौलें और सात कारतूस बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान एसएएस नगर के महिमदपुर गांव निवासी हरिंदर सिंह और एसएएस नगर के वराणा गांव निवासी गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमेरिका स्थित कुलवीर सिंह उर्फ लाला बैनिपाल, जो विदेशी मूल के गैंगस्टर लक्की पटियाल का सहयोगी है, के इशारे पर काम कर रहे थे। दोषी लाला बैनिपाल पहले भी एसएएस नगर में दो अलग-अलग हमलों की साजिश रच चुका है, जिसमें सितंबर 2023 में एक फाइनेंसर और दिसंबर 2023 में विरोधी गिरोह के एक सदस्य को निशाना बनाना शामिल था।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन आरोपियों को ट्राइसिटी क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है ताकि इनके अन्य सहयोगियों और संबंधों का पता लगाया जा सके।

एसएएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक पारीक ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लाला बैनिपाल ने अपने गिरोह के सदस्यों को ट्राइसिटी में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस की संयुक्त टीमों ने आरोपियों को ट्रेस कर मुबारकपुर के पास फोकल पॉइंट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरिंदर का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है। इस मामले में एसएएस नगर के डेराबसी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6)(7) और 27 के तहत एफआईआर नंबर 354, तिथि 25/11/2024 क्स अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , SAS Nagar , Mohali , Davinder Bambiha , Davinder Bambiha Gang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD