Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Hoshiarpur Police, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Nov 2024

Last updated on: Nov 26, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रार, सिविल सर्जन कार्यालय, होशियारपुर में तैनात क्लर्क जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दर्ज विजिलेंस जांच की गहनता से जांच करने के बाद मामला दर्ज कर यह गिरफ्तारी की गई है।

उन्होंने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पाया गया कि उक्त आरोपी जसविंदर सिंह, निवासी गोबिंद नगर, समीप फतेहगढ़ चुंगी, होशियारपुर ने जांच के दौरान 1 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2016 तक कुल 1,23,13,727 रुपये खर्च किए, जबकि इस अवधि के दौरान उनकी कुल आय 88,15,520 रुपये थी। इस प्रकार उन्होंने अपनी आय से 34,98,207 रुपये अधिक खर्च किए।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आय से अधिक संपत्ति को अवैध संपत्ति के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद उक्त क्लर्क जसविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Hoshiarpur Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD