Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भारत की सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय जस्टिस राजेश बिंदल ने एलपीयू में लॉ विद्यार्थियों को संबोधित किया

एआई मानव बुद्धि से आगे निकल सकता है, लेकिन इसे निष्पक्ष और न्यायपूर्ण रहना चाहिए", न्यायमूर्ति बिंदल

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal, Rajesh Bindal, Supreme Court of India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Nov 2024

Last updated on: Nov 25, 2024, 00:00 IST

स्कूल ऑफ लॉ, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने न्यायपालिका में आईटी के उपयोग पर नॉलेज शेयर करने के लिए भारत की सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिंदल के सेशन का आयोजन किया। 

इस सेशन में विद्यार्थियों और शिक्षकों को बताया कि किस प्रकार टेक्नॉलोजी; कानूनी प्रणालियों को बदल रही है और इस विकास में नैतिकता की महत्वपूर्ण भूमिका क्या है। डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर, प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने जस्टिस राजेश बिंदल का स्वागत किया। 

डॉ. अशोक मित्तल ने कहा, "एलपीयू हमेशा ऐसे सेशन आयोजित करने की कोशिश करता है जो अकादमिक शिक्षा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ता है। न्यायपालिका में टेक्नॉलोजी का एकीकरण अत्यधिक महत्व का विषय है। 

न्यायमूर्ति बिंदल का सेशन छात्रों को क्रिटिकल रूप से सोचने और कानूनी क्षेत्र में तकनीकी प्रगति को जिम्मेदारी और नए तरीके के साथ अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।" जस्टिस राजेश बिंदल, सर्वोच्च न्यायालय के जज नियुक्त होने से पहले एडवोकेट, न्यायाधीश और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं। 

उन्होंने ज्यूडिशल प्रक्रियाओं में टेक्नॉलोजी एकीकरण के अवसरों और चुनौतियों के बारे में अपने ज्ञान को विद्यर्थियों के साथ साझा किया। वास्तविक दुनिया के उदाहरणों की जानकारी देते हुए, न्यायमूर्ति बिंदल ने ई-कोर्ट, राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड और स्वचालित केस मैनेजमेंट सिस्टम जैसी प्रगति पर प्रकाश डाला, जिसने न्यायपालिका में कुशलता, पारदर्शिता और पहुंच में काफी सुधार किया है।

जस्टिस बिंदल ने बताया, "तकनीकी ने न्यायपालिका को केस बैकलॉग और मुश्किल डाटा मैनेजमेंट जैसे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों से निपटने में सक्षम बनाया है। इसने प्रक्रियाओं को आसान किया है और ठोस कानूनी तर्क पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की अनुमति दी है।" 

जस्टिस बिंदल ने नैतिक विचारों के महत्व पर भी जोर दिया और कहा, "आने वाले दशकों में, एआई इंसानों से भी अधिक बुद्धिमान हो सकता है। जबकि यह कुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ यह सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है कि इसका उपयोग न्याय, निष्पक्षता और जवाबदेही के सिद्धांतों के अनुरूप हो।" 

जस्टिस बिंदल ने एआई  द्वारा होने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की, जैसे एल्गोरिदम में संभावित एकतरफा झुकाव, सिंथेटिक डेटा, न्यायिक स्वतंत्रता के लिए खतरा और डेटा प्राइवेसी संबंधी चिंताएँ।

छात्रों को संबोधित करते हुए, जस्टिस बिंदल ने उन्हें न्याय और निष्पक्षता के गाइड  के रूप में अपनी भूमिका को अपनाने के लिए प्रेरित किया, और उनसे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। 

"युवाओं के पास राष्ट्र को आकार देने की शक्ति है। अपनी ऊर्जा, जिम्मेदारी और नैतिक प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को मिलाकर, आप सार्थक सामाजिक परिवर्तन ला सकते हैं," उन्होंने छात्रों को जिम्मेदारी अपनाने और सामाजिक बेहतरी के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन पर सभी ने कैसे आईटी न्यायपालिका को नया रूप दे रही है, साथ ही इसके नैतिक और प्रक्रियात्मक परिणाम को संबोधित कर रही है के बारे में ज्ञान हासिल किया।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal , Rajesh Bindal , Supreme Court of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD