Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जनहित के फैसलों की बदौलत मिल रहा है भारी जनसमर्थन : रणबीर गंगवा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 24 Nov 2024

Last updated on: Nov 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास का समर्थन किया है। विकासशील सोच व सबका साथ-सबका विकास की नीति की बदौलत हरियाणा के बाद अब महाराष्ट्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। 

हमारी पार्टी ने किसान, मजदूर, जरूरतमंद, हर वर्ग का ख्याल रखा है। हरियाणा में  ऐतिहासिक फैसलों में ‘आरक्षण में वर्गीकरण’ के बाद अनुसूचित जाति के वंचित वर्ग में (डीएससी समाज) में खुशी की लहर है।वे रविवार को सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार की जनहितैषी नीतियों का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में किसानों को फसल मुआवजे के नाम पर 1-2 रुपये के चेक दिए जाते थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने किसानों को 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा दिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता के आधार पर काम किया जा रहे हैं।  लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से काम करवाए जा रहे हैं, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन टेंडर डाल सकता है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग करें, इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री  रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में डीएपी व यूरिया की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की बागडोर संभालते हुए सबसे पहले किसानों के हित में फैसले लिए और हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही हैं। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा को जल्द ही नया विधानसभा भवन मिलेगा। मौजूदा विधानसभा भवन में 90 विधायकों की बैठने की व्यवस्था है। नए परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। इसलिए नया विधानसभा भवन बनाया जा रहा है।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD