Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुडग़ांव चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में हरियाणा के उद्योगों का रहेगा बड़ा योगदान : राव नरबीर सिंह

Rao Narbir Singh, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Gurugram, Gurgaon Chamber of Commerce and Industry
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुडग़ांव , 23 Nov 2024

Last updated on: Nov 23, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य तथा पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में सकारात्मक सोच के साथ औद्योगिक इकाइयों के विकास के लिए समन्वित प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल नीतियों और वातावरण के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी सहयोगात्मक भाव रहेगा।  राव नरबीर सिंह ने यह बात आज गुडग़ांव चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चैम्बर के फाउंडर प्रेसिडेंट पी. के जैन ने किया। भेंट के दौरान उद्योगों के हित में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान उद्योगों की समस्याओं, नियमों के सरलीकरण, रोजमर्रा के कार्यों में आने वाली समस्याएं आदि पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

राव नरबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की साख में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। विकास में समग्रता को अपनाया गया है। भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। सरकार इस पर तेजी से काम कर रही कि भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके। 

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण यात्रा में हरियाणा प्रदेश व प्रदेश में स्थापित औद्योगिक इकाइयों का भी प्रमुख योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए निवेश को आकर्षित करके और मौजूदा निवेशों को पोषित करके रोजगार सृजन, कौशल विकास और सतत विकास पर जोर देने के साथ औद्योगिक विकास को नए सिरे से जोर देने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और उद्योग एक दूसरे के पूरक है। इन दोनों की सहभागिता से ही राज्य का विकास संभव है।

कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उद्योगों की मांगों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योग और सरकार को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना होगा ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सके। हरियाणा की मौजूदा सरकार उद्योगों के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती है और भविष्य में भी इसे प्राथमिकता देगी।

प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान भेंट के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि उद्योग नीति और उससे संबंधित मुद्दों पर उद्योग जगत के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। गुडग़ांव चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के सदस्यों ने मंत्री राव नरबीर द्वारा उद्योगों के प्रति दिखाए गए सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विकास जैन (प्रेसिडेंट), अरुण खन्ना, सुनील सभरवाल, डी.डी. गोयल, मोहित मलिक, एस.के. आहूजा, और  बीना सोडी जैसे प्रमुख सदस्य शामिल रहे।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Gurugram , Gurgaon Chamber of Commerce and Industry

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD