Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

खुंडियां स्कूल में भवन निर्माण पर खर्च होंगे एक करोड़ : संजय रत्न

15 लाख की लागत से खेल स्टेडियम भी किया जाएगा निर्मित

One crore will be spent on building construction in Khundiyan school: Sanjay Ratna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज्वालामुखी , 23 Nov 2024

Last updated on: Nov 23, 2024, 00:00 IST

विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुंडियां में भवन निर्माण पर एक करोड़ की राशि व्यय की जाएगी जबकि खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए पंद्रह लाख खर्च किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खुंडिया के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि  विधायक संजय रत्न ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और युवाओं को सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश तथा प्रदेश को विकास के स्वर्णिम पथ पर आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि व्यायाम एवं खेल इत्यादि में नियमित रूप से भाग लेते हुए नशे से दूर रहें। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।  

उन्होंने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों का प्रदर्शन है, जिससे वर्षभर बच्चों ने शिक्षा व अन्य गतिविधियों के लिए क्या प्रयास किए हैं, उससे उनकी प्रतिभा का पता लगता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण अध्यापक है, जिनके माध्यम से बच्चे जीवन की ऊंची से ऊंची उड़ान भरने में भी सक्षम हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एक बेहतर लक्ष्य बनाकर रूचि के साथ पढ़ने से ही उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है। 

उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सीपीएस ने विद्यार्थियों को आगे आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल कमलेश कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। 

मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विद्यार्थियों को 21 हजार तथा प्राइमरी स्कूल के बच्चों को 5100 रूपये देने की घोषणा करते हुए स्कूल में सात लाख की लागत से डंगे का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम संजीव शर्मा, बीईईओ रमेश चंद, एसएमसी प्रधान कपिल वालिया, पंचायत प्रधान प्रताप राणा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एंबुलेंस योग्य मार्ग का भी किया शिलान्यास:

विधायक संजय रत्न ने लाहड् वार्ड के लिए सत्तर लाख की लागत से निर्मित होने वाले एंबुलेंस योग्य मार्ग का शिलान्यास करते हुए कहा कि लाहडू के लोगों को एंबुलेंस योग्य मार्ग के निर्माण से आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा रोगियों को भी अस्पताल तक पहुंचाने मे मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एंबुलेस योग्य मार्ग का निर्माण समयबद्व पूरा किया जाए ताकि लोगों को समयबद्व सुविधा मिल सके।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Jawalamukhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD