Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बैंक के साथ 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में भगौड़ा मैनेजर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Kapurthala, Gramin Bank
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब ग्रामीण बैंक के गांव भाणोलंगा जिला कपूरथला में स्थित शाखा में 34,92,299 रुपये की हेराफेरी करने के संबंध में बैंक के पूर्व मैनेजर दोषी प्रमोद कुमार, निवासी गांव कुंडल, जिला बीकानेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है, जो साल 2022 से फरार चल रहा था।

इस जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (2) और आईपीसी की धारा 409 के तहत थाना सदर जिला कपूरथला में दर्ज मुकदमा नंबर 58 दिनांक 30/05/2022 में उक्त दोषी प्रमोद कुमार, पूर्व मैनेजर, वांछित था। 

इस मैनेजर ने पंजाब ग्रामीण बैंक गांव भाणोलंगा में अपनी नियुक्ति के दौरान अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी शाखा में तैनात क्लर्क जगदीश सिंह और क्लर्क रजनी बाला के बैंक में उपयोग किए जाने वाले यूजर आई-डी और पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए अपने ही बैंक के अलग-अलग कुल 12 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में विभिन्न तारीखों को 26 ट्रांजैक्शनों के माध्यम से कुल 34,92,299 रुपये हेराफेरी से निकाल कर धोखाधड़ी की और फिर इस राशि से 8,16,023 रुपये विभिन्न 05 खाता धारकों के विभिन्न बैंक खातों में वापस जमा करवाकर जांच के दौरान उसके खिलाफ आरोप साबित होने पर उक्त मुकदमा दर्ज किया गया था और यह मुकदमा विजिलेंस ब्यूरो को स्थानांतरित कर दिया गया था।

उक्त दोषी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार करने के लिए खुफिया स्रोतों से पता लगाकर उसे उसके पैतृक गांव कुंडल, जिला बीकानेर, राजस्थान से विजिलेंस ब्यूरो, कपूरथला द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे की और पड़ताल जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Kapurthala , Gramin Bank

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD