Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025 में चितकारा यूनिवर्सिटी को मिली वैश्विक मान्यता

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 22 Nov 2024

Last updated on: Nov 22, 2024, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी ने वैश्विक शैक्षणिक मंच पर प्रमुख स्थान प्राप्त किया है। यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025.में विश्व में 161वीं रैंकिंग प्राप्त हुई है। जबकि भारत में इसने 13वां स्थान हासिल किया है। श्मिट साइंस फेलो के सहयोग से विकसित यह प्रतिष्ठित रैंकिंग इंटरडिसिप्लिनरी साइंस में यूनिवर्सिटी की उत्कृष्टता पर मुहर लगाती है। 

92 देशों के 749 विश्वविद्यालयों में से, चितकारा यूनिवर्सिटी ने नवोन्मेषी अनुसंधान को आगे बढ़ाने के प्रति अपने समर्पण का प्रदर्शन करते हुए अकादमिक उत्कृष्टता में खुद को प्रतिष्ठित किया है। भारत ने भी इस रैंकिंग में अपना एक मजबूत प्रभाव डाला है, जिसमें 65 संस्थान इस रैंकिंग में शामिल हैं जोकि वैश्विक शैक्षणिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में देश की बढ़ती प्रमुखता को दर्शाती है।

“प्रोसेस पिलर” में भारत में 7वें स्थान हासिल करने की उपलब्धि ने चितकारा यूनिवर्सिटी की सफलता को और भी उजागर किया गया है। इस कैटेगरी में संस्थानों को उनके मजबूत प्रशासनिक ढांचे, उन्नत सुविधाएं और अनुसंधान के अनुकूल वातावरण जो विभिन्न विषयों में सहयोग को प्रोत्साहित करता है, पर आंका जाता है। 

इस तरह की उपलब्धियां यूनिवर्सिटी की उस प्रतिबद्धता पर जोर देती हैं जहां शोधकर्ता पारंपरिक शैक्षणिक सीमाओं को तोड़ सकते हैं और रचनात्मक तरीके से खोजने के लिए एक साथ काम कर सकते है। इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025 तीन प्रमुख क्षेत्रों में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन करती है: इनमे पहला “इनपुट्स” है जो कि जो फंडिंग और संसाधनों का आकलन करते हैं। दूसरी ; “प्रक्रियाएं”, जो संस्थागत सहायता प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करती हैं; और “तीसरा” आउटपुट है जिसमें अनुसंधान की गुणवत्ता, प्रभावशाली प्रकाशन और समग्र प्रतिष्ठा को ध्यान में रखा जाता है। 

इन क्षेत्रों में चितकारा यूनिवर्सिटी का उत्कृष्ट प्रदर्शन इसके अनुसंधान में विचारशील निवेश को दर्शाने के साथ साथ  जी चितकारा यूनिवर्सिटी के विविध शैक्षणिक अन्वेषण के लिए संकाय और छात्रों को सशक्त बनाने के अपने दृढ़ संकल्प को भी प्रदर्शित करता है। यह उपलब्धि चितकारा यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक विभाजन को पाटने और एक ऐसा माहौल बनाने के दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसमें नवाचार की संस्कृति को पैदा किया जा सके। 

यूनिवर्सिटी लगातार अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को वास्तविक दुनिया की जरूरतों के साथ जोड़ता है ताकि इसकी वैश्विक स्तर पर अलग से पहचान हो। इंटरडिसिप्लिनरी पहल और सहयोगात्मक सोच को प्रोत्साहित करके चितकारा यूनिवर्सिटी  विश्व के शीर्ष संस्थानों में अपना स्थान सुरक्षित बनाए हुए है। चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,कहा कि "इंटरडिसिप्लिनरी साइंस का मतलब सिर्फ विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ना नहीं है बल्कि इसका मतलब है ऐसा परिवर्तनकारी दृष्टिकोण बनाना जो कि सीमाओं से परे पहुँचते हैं और जीवन को बेहतर बनाते हैं। 

यह हमारे नवाचार के प्रति अटूट प्रतिबद्धता,  हमारे प्रतिभाशाली शोधकर्ताओं का समर्पण और हमारा एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए मिशन को मान्यता देती है। चितकारा यूनिवर्सिटी को वैश्विक मंच पर चमकते देखना गर्व का एक क्षण है”।

यह मान्यता चितकारा यूनिवर्सिटी की यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है जो वैश्विक भागीदारी और उन्नत संसाधनों में और अधिक निवेश करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करती है। यूनिवर्सिटी अपने ज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने और मानवता के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार देने का मिशन के लक्ष्य पर अडिग है।

 

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD