Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंचायती चुनाव के दौरान 15 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसडीओ और कृषि सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

एसडीओ गिरफ्तार, विजिलेंस द्वारा दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 21 Nov 2024

Last updated on: Nov 21, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई भ्रष्टाचार-विरोधी शून्य-सहनशीलता नीति के तहत, पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर के नहरी विभाग के एसडीओ गुलाब सिंह और कृषि विभाग के सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह के खिलाफ 15 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले में ये दोनों हाल ही में हुए पंचायत चुनावों के दौरान क्रमशः रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तैनात थे। 

इन्होंने एक सरपंच उम्मीदवार से यह रिश्वत ली थी। मुख्य आरोपी एसडीओ गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, और विजीलेंस ब्यूरो की टीमें दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज जानकारी दी कि यह मामला फिरोजपुर जिले के ब्लॉक घल खुर्द के गांव माना सिंह वाला के किसान गुरप्रीत सिंह द्वारा मुख्यमंत्री की एंटी-करप्शन हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद सामने आया।

शिकायत के अनुसार, गुरप्रीत सिंह ने पंचायत चुनाव-2024 में सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जांच के दौरान यह पता चला कि घल खुर्द ब्लॉक में रिटर्निंग अधिकारी के रूप में नियुक्त एसडीओ गुलाब सिंह ने 4 अक्टूबर 2024 को कृषि सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी और प्राप्त की। 

इसके अतिरिक्त, 5 अक्टूबर 2024 को, गुलाब सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से बागी रोड, फिरोजपुर के पास एक पेट्रोल पंप पर 5 लाख रुपए और ले लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिश्वत देने के बावजूद उसके सरपंची के नामांकन पत्र 6 अक्टूबर 2024 को रद्द कर दिए गए। बाद में, सब-इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने एसडीओ गुलाब सिंह से पैसे वापस करने के संबंध में बातचीत की, जिसे उन्होंने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और शिकायतकर्ता को भेज दिया।

शिकायतकर्ता ने यह रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंपी। प्रवक्ता ने बताया कि रिकॉर्डिंग में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी गुलाब सिंह और दविंदर सिंह ने मिलकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेने की साजिश रची थी।उन्होंने कहा कि इस जांच के आधार पर, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजीलेंस थाने, फिरोजपुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। 

मामले में आरोपी एसडीओ गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की ओर जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD