Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा में आरंभ होंगी कंप्यूटर साईंस की कक्षाएं : आर.एस.बाली

बोले, पांच करोड़ की लागत से निर्मित होगा आडिटोरियम

Raghubir Singh Bali, R.S. Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharmshala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नगरोटा , 20 Nov 2024

Last updated on: Nov 20, 2024, 00:00 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा में अगले साल से कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बुधवार को नगरोटा में राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पांच करोड़ की लागत से आडिटोरियम निर्मित किया जाएगा ताकि प्रशिक्षुओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा संगोष्ठियों के लिए बेहतर सुविधा मिल सके।

कॉलेज में इंडोर जिम भी निर्मित किया जाएगा इसके साथ ही कॉलेज में कंप्यूटर सेंटर के लिए पहले चरण में 50 कंप्यूटर देने की 20 स्ट्रीट लाइट देने की भी घोषणा भी की। उन्होंने छात्रावास में दो हेड पंप लगाने के विभाग को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कॉलेज में पर्यटन विभाग की तरफ से भव्य क्लॉक टावर और सौंदर्यकरण के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा नगरोटा का यह इंजीनियरिंग कॉलेज आज देश और प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना रहा है यहां से निकलने वाले युवा देश और विदेश में कार्यरत हैं इस के लिए सभी प्राध्यापक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए अनेकों निर्णय लिए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करके युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।  उन्होंने कहा कि विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली ने अथक प्रयासों के बाद राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाया है ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा मिल सके। 

उन्होंने कहा कि नगरोटा बगबां के वार्ड नंबर 6 में अर्बन हेल्थ बैलनेस सेंटर बनाया गया है जिससे लोगों को घर के समीप इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर दीपक कुमार बंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कालेज की वार्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। 

इंजीनियरिंग कालेज के विद्यार्थियों ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों तथा प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रताप रियाड,महासचिव अरुण कटोच, एक्शन पीडब्ल्यूडी राजीव शर्मा, एक्शन आईपीएच विवेक ठाकुर, एक्शन बिजली विभाग कमल चैधरी, बीएमओ रूबी भारद्वाज और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Raghubir Singh Bali , R.S. Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD