Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एचपीएमसी के निदेशक मंडल की 216वीं और 49वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित

206 सेब संग्रह केंद्रों में खरीदा गया एमआईएस सेब

Jagat Singh Negi, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

राजस्व एवं बागवानी मंत्री और एचपीएमसी के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां एचपीएमसी के निदेशक मंडल की 216वीं और 49वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई। बैठक में बैलेंस शीट, ऑडिट रिपोर्ट, निदेशक मंडल रिपोर्ट आदि के अनुमोदन के साथ-साथ एचपीएमसी की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। 

बैठक में प्रदेश के बागवानों और किसानों के हित में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। बागवानी मंत्री ने बताया कि एचपीएमसी ने प्रदेश के अपने 206 सेब संग्रह केंद्रों में एमआईएस सेब खरीद कार्य को कुशलतापूर्वक पूर्ण किया है। 

इस वर्ष एचपीएमसी द्वारा ऑनलाइन एमआईएस पोर्टल के माध्यम से लगभग 25,000 मीट्रिक टन सेब खरीदा गया। इसमें से अधिकांश को संसाधित करके लगभग 2000 मीट्रिक टन (20 लाख लीटर) सेब का जूस तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि एमआईएस सेब की नीलामी न करवाकर एचपीएमसी ने न केवल यह सुनिश्चित किया कि ग्रेड-सी सेब खुले बाजार में न आए, बल्कि परवाणू में एमआईएस सेब की नीलामी के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण को भी रोका है।

जगत सिंह नेगी ने बताया कि एचपीएमसी हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से राज्य में एमआईएस खरीद संचालन करने वाली एकमात्र एजेंसी होगी। बैठक में दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पीपीपी मॉडल पर एचपीएमसी की संपत्तियों को विकसित करने का भी निर्णय लिया गया। कोलकाता में एचपीएमसी भूमि का विकास उन्नत चरण में है और कृषि-बागवानी पर्यटन की संभावनाओं के लिए एचपीएमसी की राजगढ़ और पतलीकूहल संपत्तियों के उपयोग की संभावनाएं तलाश करने का निर्णय लिया गया।

सचिव बागवानी सी पालरासू ने बताया कि प्रदेश में सात सीए स्टोर और 10 ग्रेडिंग पैकिंग लाइनों के पूर्ण उपयोग के लिए रणनीति बनाने और योजना तैयार करने का भी प्रस्ताव किया गया है। बोर्ड ने एचपीएमसी और मेसर्स जियोट्रॉपी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच जिला किन्नौर के टापरी में 500 मीट्रिक टन की क्षमता के साथ भू-तापीय ऊर्जा आधारित कोल्ड स्टोर की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए भी मंजूरी दी।

उन्होंने बताया कि एचपीएमसी द्वारा जल्द ही जिला शिमला के पराला में अपने नए चालू फल प्रसंस्करण संयंत्र और जिला मंडी के जरोल, सुंदरनगर में फल प्रसंस्करण संयंत्र से एप्पल वाइन लॉन्च किया जाएगा। वहीं, एचपीएमसी पराला संयंत्र से अपने रेडी-टू-सर्व सेब का जूस भी लॉन्च करेगा। बैठक में एचपीएमसी की वित्तीय स्थिति से बोर्ड को अवगत करवाया गया। 

इस वित्तीय वर्ष में एचपीएमसी रिकॉर्ड लाभ प्राप्त करने जा रहा है। इस वर्ष से एचपीएमसी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए बाजिव दामों पर सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (एचपीएचडीपी) के अंतर्गत सीए स्टोर और ग्रेडिंग पैकिंग लाइनों सहित 13 परिसंपत्तियों का निर्माण पूरा हो चुका है और इन्हें एचपीएमसी के माध्यम से बागवानों की सेवाओं में समर्पित किया गया है। 

बोर्ड ने एचपीएमसी के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने और राज्य के बागवानों को और भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने को कहा गया है। प्रबंध निदेशक एचपीएमसी सुदेश मोक्टा, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल, प्रबंध निदेशक एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज रीमा कश्यप, एचपीएमसी के महाप्रबंधक सन्नी शर्मा और संयुक्त निदेशक बागवानी हेम चंद शर्मा भी बैठक में उपस्थित रहे।  

 

Tags: Jagat Singh Negi , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD