Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टांडा और नाहन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने वर्चुअल माध्यम से की बैठक की अध्यक्षता

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

डॉ. (कर्नल)  धनी राम शांडिल आज यहां वर्चुअल माध्यम से डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा तथा डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन की रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों सहित अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि लोगों को उनके घर द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकं। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल, धार्मिक स्थलों की तरह स्वच्छ व साफ-सुथरे होने चाहिए ताकि उपचार के लिए आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को अच्छा वातावरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि जिस तरह केरल राज्य में लोगों को सामुदायिक सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है उसी दृष्टिकोण से प्रदेश में भी लोगों को सामुदायिक सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य करने के प्रयास किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में आरकेएस के तहत कार्यरत कर्मचारियों के नियमितिकरण एवं न्यूनतम वेतन के संबंध में नीति बनाने के लिए निरंतर मांग की जा रही है इस दिशा में भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

टांडा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बैठक की अध्यक्षता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों में विभिन्न सेवाओं से संबंधित ऐसे सभी टेंडर, जिनकी अवधि पूरी हो चुकी है या पूरी होने वाली है को नए तरीके से एचपीएसईडीसी के माध्यम से पूरा किया जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक नगरोट बगवां आर.एस. बाली ने डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर सुदृढ़ीकरण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की सुविधा के लिए वह ई-रिक्शा भेंट करेंगे। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस संस्थान के लिए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से एक अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड मशीन की खरीद और यहां रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी शीघ्र की जाएगी।

उन्होंने अस्पताल में बर्न एड उपकरण उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत प्रबन्धन को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर सरकार को प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय में एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाया जाए।  

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने नाहन चिकित्सा महाविद्यालय रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता के लिए स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। स्थानीय विधायक की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री ने जिला में विभिन्न अस्पतालों में रिक्त चल रहे रेडियोग्राफर के रिक्त पदों की सूची प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि उन स्थानों पर नियुक्तियां की जा सकें।

बैठक में दोनों चिकित्सा महाविद्यालय के रोगी कल्याण समिति से जुड़े विभिन्न मदों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष सचिव अश्वनी कुमार, संबंधित चिकित्सा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, चिकित्सा अधीक्षक, रोगी कल्याण समितियों के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD