Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Prime Minister of the UK, Keir Starmer, Prime Minister of Norway, Jonas Gahr Store
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो (ब्राजील) , 19 Nov 2024

Last updated on: Nov 19, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज रियो डी जेनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नॉर्वे के प्रधानमंत्री महामहिम श्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति का जायजा लिया और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। 

इस बात को रेखांकित करते हुए कि भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ-व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (भारत-ईएफटीए-टीईपीए) पर हस्ताक्षर द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी, दोनों राजनेताओं ने नॉर्वे सहित ईएफटीए देशों से भारत में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए इसके महत्व की पुष्टि की।

द्विपक्षीय चर्चाओं में नीली अर्थव्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, सौर और पवन परियोजनाओं, भू-तापीय ऊर्जा, हरित पोत परिवहन, कार्बन उत्सर्जन में कमी से जुड़े उपयोग और भंडारण (सीसीयूएस), मत्स्य पालन, अंतरिक्ष और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। राजनेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Prime Minister of the UK , Keir Starmer , Prime Minister of Norway , Jonas Gahr Store

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD