Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेन्द्र मोदी ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के साथ आधिकारिक वार्ता की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Nigeria, Bola Ahmed Tinubu, President of Nigeria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नाइजीरिया , 17 Nov 2024

Last updated on: Nov 17, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17-18 नवंबर 2024 तक नाइजीरिया की राजकीय यात्रा पर हैं। उन्होंने आज अबुजा में नाइजीरिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री बोला अहमद टीनूबू के साथ आधिकारिक वार्ता की। स्टेट हाउस पहुंचने पर प्रधानमंत्री का 21 तोपों की सलामी के साथ औपचारिक स्वागत किया गया।

दोनों राजनेताओं के बीच एक सीमित बैठक हुई, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति टीनूबू के साथ अपनी गर्मजोशी भरी बैठक को याद किया। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच मित्रता के विशेष बंधन हैं, जो साझा अतीत, समान लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के आपसी मजबूत संबंधों द्वारा परिभाषित होते हैं। प्रधानमंत्री ने देश में हाल ही में आई बाढ़ से हुए विनाश के लिए राष्ट्रपति टीनूबू के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

राष्ट्रपति टीनूबू ने राहत सामग्री और दवाओं के साथ भारत द्वारा समय पर सहायता करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। दोनों राजनेताओं ने मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की तथा भारत-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। 

आपसी संबंधों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, वे इस बात पर सहमत हुए कि व्यापार, निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, संस्कृति और लोगों के परस्पर संबंधों के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया को कृषि, परिवहन, किफायती दवा, नवीकरणीय ऊर्जा और डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में भारत के अनुभव की पेशकश की। राष्ट्रपति टीनूबू ने भारत द्वारा पेश विकास सहयोग साझेदारी तथा स्थानीय क्षमता, कौशल और पेशेवर विशेषज्ञता निर्माण में इसके सार्थक प्रभाव की सराहना की।

दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति टीनूबू ने वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलनों के माध्यम से विकासशील देशों के मुद्दों पर जोर देने संबंधी भारत के प्रयासों को स्वीकार किया। दोनों नेताओं ने ग्लोबल साउथ के देशों की विकास आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। 

प्रधानमंत्री ने ईसीओडब्लूएएस के अध्यक्ष के रूप में नाइजीरिया द्वारा निभाई गई भूमिका तथा बहुपक्षीय निकायों में इसके योगदान की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन में नाइजीरिया की सदस्यता का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति टीनूबू को भारत द्वारा शुरू की गई पृथ्वी-अनुकूल अन्य हरित पहलों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

वार्ता के बाद, तीन समझौता ज्ञापनों - सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, सीमा शुल्क सहयोग और सर्वेक्षण सहयोग - पर हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया गया। 

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nigeria , Bola Ahmed Tinubu , President of Nigeria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD