Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : ओम बिरला

मजबूत राजकोषीय अनुशासन एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखता है : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Nov 2024

Last updated on: Nov 16, 2024, 00:00 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि भारत के नियंत्रक और महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने देश में जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

स्वतंत्र भारत में सीएजी द्वारा निभाई गई अनुकरणीय भूमिका की सराहना करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि 161 वर्षों की इसकी समृद्ध विरासत उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए निरंतर विकसित हुई है। 

उन्होंने कहा कि सीएजी ने न केवल अपनी लेखा परीक्षा प्रणालियों को बदला है, बल्कि नए नवाचार भी पेश किए हैं, जिससे इसके काम विश्वसनीयता और प्रामाणिकता सुनिश्चित हुई है। आज नई दिल्ली में चौथे लेखापरीक्षा दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्री बिरला ने कहा कि संसद सदस्य लेखापरीक्षा रिपोर्ट के प्रत्येक पैरा पर चर्चा करते हैं और उसकी जांच करते हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनता का पैसा विवेकपूर्ण तरीके से खर्च हो। 

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रदर्शन का लेखापरीक्षण कार्यपालिका को जनता के प्रति जवाबदेह बनाता है। उन्होंने कहा कि मजबूत राजकोषीय अनुशासन एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि सीएजी हमारे लोकतंत्र के प्रभावी कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए इस दिशा में उद्देश्यपूर्ण योगदान दे रहा है।

श्री बिरला ने एएसओएसएआई महासभा की सफलतापूर्वक मेजबानी करने तथा 2024-2027 के कार्यकाल के लिए एएसओएसएआई की अध्यक्षता संभालने पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को बधाई दी। 

उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा दुनिया के कई देश आज हमारी लेखा परीक्षा प्रणाली से सीखने के लिए भारत आते हैं। यह हमारी लेखा प्रणाली की प्रामाणिकता दर्शाता है। श्री बिरला ने बताया कि दुनिया भर के देशों से अधिकारी भारत की लेखा परीक्षा प्रणाली का अध्ययन करने और उससे सीखने के लिए आते हैं। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (पीआरआईडीई) के प्रयासों से 50 से अधिक देशों के अधिकारी हमारी लेखा परीक्षा प्रणालियों की गहन समझ हासिल करने के लिए पीआरआईडीई का दौरा कर चुके हैं। 

श्री बिरला को यह जानकर खुशी हुई कि सीएजी प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग के माध्यम से उभरती चुनौतियों से निपटने में विश्व स्तर पर अग्रणी है। संसदीय समितियों, विशेषकर लोक लेखा समिति (पीएसी) की भूमिका पर चर्चा करते हुए श्री बिरला ने कहा कि माननीय सांसद संसदीय समितियों में लेखापरीक्षा रिपोर्टों पर बारीकी से चर्चा करते हैं और इन चर्चाओं ने वित्तीय पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में विपक्ष के एक वरिष्ठ सदस्य को नामित करने की संसदीय परंपरा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएँ भारतीय लोकतंत्र की ताकत हैं क्योंकि वे सुनिश्चित करती हैं कि हमारी लेखापरीक्षा प्रणाली निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

श्री बिरला ने कहा कि पहले लेखापरीक्षा को केवल आलोचना के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब इसका दायरा तेजी से बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जहां भी लेखापरीक्षा प्रणाली को मजबूत और जवाबदेह बनाया गया है, वहां वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता आई है।

श्री बिरला ने कहा कि बदलते समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी नई तकनीकों को अपनाया जा रहा है, ताकि हमारी व्यवस्थाएं और भी मजबूत और प्रभावी बन सकें। श्री बिरला ने उम्मीद जताई कि भविष्य में सीएजी देश के अन्य संस्थानों और विभागों को उनकी कार्यकुशलता में सुधार करने के लिए मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD