Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विशेष मुख्य सचिव वी.के. सिंह ने कृषि उत्पादों के निर्यात में सहकारी सभाओं की अग्रणी भूमिका पर दिया जोर

कहा, पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना समय की आवश्यकता

Vijoy Kumar Singh,Special Chief Secretary,Government of Punjab,Punjab Government,Punjab,Senu Duggal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Nov 2024

Last updated on: Nov 14, 2024, 00:00 IST

कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सहकारी सभाओं की अग्रणी भूमिका पर जोर देते हुए विशेष मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त सहकारिता श्री वी.के. सिंह ने आज यहां कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देना समय की आवश्यकता है, जो किसानों की तकदीर बदलने में अहम साबित होगा।

यहां 71वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि यह सहकारी क्षेत्र की जिम्मेदारी बनती है कि वह स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कृषि उत्पादों के मूल्य वृद्धि को सुनिश्चित करते हुए उत्पादों के निर्यात से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पहले ही ठोस कदम उठा रही है। 

श्री वी.के. सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सहकारी क्षेत्र देश की जीवनरेखा है, जिसने आजादी के बाद के दौर में देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को गेहूं/धान के फसल चक्र से बाहर निकालने के लिए सहकारी क्षेत्र को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए और कृषि उत्पादों के मूल्य वृद्धि के माध्यम से उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि खासकर दिल्ली जैसी मंडियों में, जहां नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं, किसान अपने उत्पादों को अच्छे दाम पर बेच सकते हैं। श्री वी.के. सिंह ने कहा कि सहकारी क्षेत्र को आगे आकर इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए ताकि किसानों की आमदनी में वृद्धि हो और उन्हें व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचाया जा सके। विशेष मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि सहकारी क्षेत्र अकेले यह कार्य नहीं कर सकता, बल्कि विभिन्न विभाग जैसे कि कृषि, बागवानी और अन्य संबंधित विभागों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए बेमिसाल तरक्की और खुशहाली के एक नए युग की शुरुआत करेगा। श्री वी.के. सिंह ने कहा कि इससे एक तरफ किसानों की आय में वृद्धि होगी और दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि भारत में सहकारी आंदोलन ने समाज के सभी वर्गों, खासकर किसान समुदाय को काफी लाभ पहुंचाया है, जिन्होंने अनाज उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि समय की माँग है कि ऐसे आयोजन पूरे उत्साह से मना कर सहकारिता आंदोलन को और अधिक प्रोत्साहन दिया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। श्री वी.के. सिंह ने कहा कि यह उचित समय है, जब हमारे सहकारी क्षेत्र को आगे आना चाहिए और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक विकास और लोगों की प्रगति के लिए यह बहुत जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय सहकारी सप्ताह के दौरान सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम निश्चित तौर पर राज्य के गांवों के लाखों लोगों को इस शानदार सहकारी आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि स्थायी और समावेशी लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें। 

श्री वी.के. सिंह ने ऐसे आयोजनों के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इस समागम का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन से जुड़े अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने के लिए जागरूक करना भी है। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह समझना चाहिए कि पंजाब का सुनहरा भविष्य सहकारी क्षेत्र से ही उभरेगा, जिसमें अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री वी.के. सिंह ने कहा कि अधिकारियों द्वारा इस लहर को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इसके जरूरी परिणाम सामने आ सकें। इससे पहले, सचिव सहकारिता श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने गणमान्यों का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में सहकारी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

विशेष मुख्य सचिव वी.के. सिंह का धन्यवाद करते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने में उनके मूल्यवान योगदान की सराहना की। श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने सहकारी क्षेत्र के और विस्तार और मजबूती के लिए शिक्षा, समानता और सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं पंजाब और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के निदेशक श्री विमल कुमार सेतिया ने सहकारी क्षेत्र में की जा रही विभिन्न पहलों पर प्रकाश डाला। 

इस मौके पर सभी अतिथियों ने सहकारिता अधिकारी श्री जसबीर सिंह द्वारा सहकारिता पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर सचिव सहकारी सभाएं श्रीमती रीता अग्रवाल, एम.डी. मार्कफेड श्री गिरीश दयालन, एम.डी. शुगरफेड श्रीमती सेनू दुग्गल, एम.डी. मिल्कफेड श्री राहुल गुप्ता मौजूद थे।

 

Tags: Vijoy Kumar Singh , Special Chief Secretary , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Senu Duggal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD