Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अनिल विज ने चण्डीगढ में नई हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरा

जब तक हिन्दी भाषी क्षेत्र और एसवाईएल का पानी नहीं देते हो तब तक इसके ऊपर हमारा लियन (अधिकार) हैं’’ - अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ , 14 Nov 2024

Last updated on: Nov 14, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज चण्डीगढ में नई हरियाणा विधानसभा बनाए जाने के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान साहब कहते हैं कि चण्डीगढ हमारा हैं लेकिन चण्डीगढ तुम्हारा तब है जब तुम हिन्दी भाषी क्षेत्र हरियाणा को स्थानांतरित कर दोगे, जब हमें (हरियाणा को) एसवाईएल का पानी दे दोगे, जब तक ये नहीं देते हो तब तक इसके ऊपर हमारा लियन (अधिकार) हैं’’।

श्री विज आज चण्डीगढ में विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अगले परिसीमन के बाद संभवतः हरियाणा विधानसभा के 120 सदस्य हो जाएंगें - विज

उन्होंने कहा कि ‘‘हम (हरियाणा) बैठे हुए हैं तभी तक बैठे हुए हैं, क्यांेकि जो (हरियाणा-पंजाब के बीच) समझौता हुआ है, वे (पंजाब) उसे लागू ही नहीं करते हैं तो चण्डीगढ किस प्रकार से तुम्हारा (पंजाब) हुआ’’। उन्होंने कहा कि ‘‘जिस समय पंजाब और हरियाणा अलग हुए, तो उस समय हरियाणा को इसमें (वर्तमान विधानसभा परिसर) अक्मोडेट किया गया। 

उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा में 90 सदस्य है और अगला परिसीमन बनाया जाता है तो ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 120 सदस्य हो जाएंगें। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधानसभा में 120 सदस्यांे के बैठने की जगह नहीं हैं और जगह चाहिए और इस संबंध में पहले से ही हमने (हरियाणा) तैयारी कर दी थी’’।

अब सारा सिस्टम स्ट्रीमलाईन किया गया है- विज

हरियाणा में बीपीएल में बहुत लोगों के शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘पहले कुछ लोगों के बीपीएल कार्ड बन नहीं पाते थे, और वे लोग घूमते रहते थे और कोई भी उनकी सुनवाई नहीं करता था लेकिन अब सारा सिस्टम स्ट्रीमलाईन किया गया है इसलिए हर पात्र व्यक्ति के बीपीएल कार्ड बन रहे हैं अब इसको लेकर किसी को क्यों तकलीफ होगी’’।

‘‘कांग्रेस ने झूठ बोलने की युनिवर्सिटी बनाई हुई है’’- विज

हरियाणा विधानसभा सदन में कांग्रेस के विधायकों द्वारा ईवीएम के मुददे को उठाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘ये कांग्रेस के एजेंडे में शामिल हैं और झूठ बोलने की इन्होंने (कांग्रेस) जो युनिवर्सिटी बनाई है और उसमें सलेबस है कि अगर तुम (कांग्रेस) हार जाओ तो पहले चुनाव आयोग को दोष लगाना है और फिर ईवीएम को दोष लगाना है ये इनको सिखाया जाता है’’।

‘‘अगर ईवीएम खराब है तो कांग्रेस रिपोल कराकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें’’ - विज

श्री विज ने भूपेन्द्र सिंह हुडडा से प्रश्न करते हुए कहा कि ‘‘मैं हुडडा साहब से पूछना चाहता हूुं कि जिन सीटों से कांग्रेस जीती है क्या वहां पर ईवीएम ठीक थी, वहां का रिपोल कराओ। अगर ईवीएम खराब थी तो सारे प्रदेश की खराब थी, आप (कांग्रेस) जिन सीटों से जीते हो, वहां की ईवीएम ठीक थी, जहां हम (भाजपा) जीते हैं वहां ईवीएम खराब है ये क्या लोजिक है’’! 

उन्होंने हुडा को नसीहत देते हुए कहा कि ‘‘आप (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) एडवोकेट हो, ऐसी बातें शोभा नहीं देती, आप रिपोल कराओं जहां से कांग्रेस के विधायक जीते हैं। अगर आप कहते हो कि ईवीएम खराब है तो आप रिपोल कराकर एक उदाहरण प्रस्तुत करें’’। उन्होंने ये भी कहा कि ये (कांग्रेस) अज्ञानियों वाली बात करते हैं, ईवीएम जब चुनाव आयोग से जारी होती है तो वहां पर सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों से चैक कराई जाती है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी के पास आने के बाद भी प्रतिनिधियों को बुलाकर चैक कराई जाती है। ऐसे ही, पोलिंग स्टेशन के पास बुलाकर चेक कराई जाती है। फिर भी आप (कांग्रेस) कहते हो कि ईवीएम खराब है तो आप इस बात का प्रमाण पत्र दे रहे हो कि आपके सभी लोग मूर्ख है या उनको समझ, जानकारी या ज्ञान नहीं है’’।

‘‘महाराष्ट्र मंे भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है’’- विज

महाराष्ट्र और झारखण्ड के चुनाव के बाद हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष के चुने जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘महाराष्ट्र मंे भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही है और नेता प्रतिपक्ष पार्टियों के चुने जाते हैं, धडों के नहीं चुने जातें। ये (कांग्रेस) एक पार्टी नहीं हैं ये भिन्न-भिन्न धडे हैं, जो चुनाव को देखकर इकटठे हो गए थे इसलिए इनका नेता प्रतिपक्ष को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा है और फैसला करना आसान भी नहीं है क्योंकि दो सत्र हो चुके हैं और बिना नेता प्रतिपक्ष के सत्र चल रहा है लेकिन देखते हैं कब इनका फैसला होता है’’।

अनिल विज की जान को खतरा मुददा- ‘‘मैंने इस संबंध में तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखकर भी दिया था’’- विज

सदन में कांग्रेस के विधायक अशोक अरोडा द्वारा श्री अनिल विज की जान को खतरा के मुददे को सदन में उठाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने इस संबंध में तत्कालीन मुख्य सचिव को लिखकर भी दिया था और सारा मामला अवगत भी करा दिया था तथा फोन पर भी उनके साथ मेरी विस्तृत जानकारी के साथ बातचीत हो गई थी। इस समय में क्या होता है ये समय बताएगा’’।

‘‘यदि मैंने कोई बात उठाई है तो बात में गंभीरता है’’- विज

श्री विज की सुरक्षा घटाने को लेकर भी सदन में मुददा उठाया गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब मंे उन्होंने कहा कि ‘‘यदि मैंने कोई बात उठाई है तो बात में गंभीरता है तभी बात को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब कभी इसकी जांच होगी तभी इस संबंध में ओर पता लगेगा लेकिन अभी तक किसी ने मुझे आकर पूछा नहीं हैं’’।

‘‘कुछ भी नया नहीं है, विपक्ष ये कॉमन डायलॉग है’’ - विज

विपक्ष द्वारा अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं हैं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ये पहला सत्र है और सरकार की चुनाव के दौरान जो भी प्रतिबद्धताएं थी उनका इसमें जिक्र किया गया है। मैं सात बार का विधायक हूं, विपक्ष कोई भी हो, तो विपक्ष का एक सामान्य डायलॉग होता है कि कुछ भी नया नहीं है तो इनका ये कॉमन डायलॉग है’’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD