Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब पुलिस द्वारा आतंकवादी अर्श डल्ला गिरोह के दो शूटरों की गिरफ्तारी से चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को टाला

तीन सनसनीखेज अपराधों की गुत्थी सुलझाई

Crime News Punjab,Punjab Police,Police,Crime News,Faridkot Police,Faridkot
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फरीदकोट , 10 Nov 2024

Last updated on: Nov 10, 2024, 00:00 IST

गुरप्रीत सिंह हरी नौ की हत्या में शामिल होने के कारण आतंकवादी अर्श डल्ला के दो मुख्य शूटरों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की कोशिशों को विफल करने के साथ साथ  मध्य प्रदेश में हुई हत्या समेत तीन सनसनीखेज अपराधों की गुत्थी सुलझाई है। यह ऑपरेशन राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) मोहाली, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

यह सफलता इस केस में रेकी मॉड्यूल के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के एक महीने से भी कम समय में हासिल हुई है। फरीदकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल निवासी भदौड, बरनाला और नवजोत सिंह उर्फ नीतू निवासी निज्जर रोड, खरड़ के रूप में हुई है। 

पुलिस टीमों ने उनके सहयोगी बलवीर सिंह उर्फ कालू, जो शूटर नवजोत सिंह का भाई है, को भी अपराधियों की मदद करने और अपराध के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्तियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

पुलिस टीमों ने आरोपियों से दो अत्याधुनिक पिस्तौल भी बरामद किए हैं, जिनमें सात जिंदा कारतूसों समेत एक 9 एमएम जीगाना पिस्तौल और चार जिंदा कारतूसों समेत एक .30 बोर पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा पुलिस ने उनसे 27,500 रुपये नकद और आरोपियों द्वारा विभिन्न अपराधों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अक्टूबर 2024 को गुरप्रीत सिंह हरी नौ उर्फ भोडी अपने मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी-04यू-3258 पर गांव के गुरुद्वारा साहिब से घर लौट रहा था,जब गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्श डल्ला ने नवजोत उर्फ नीतू को गुरप्रीत सिंह हरी नौ, जो “हरी नौ टॉक्स” के नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था, की हत्या करने का काम सौंपा था। 

अर्श डल्ला ने गुरप्रीत हरी नौ के बारे में आवश्यक जानकारी नवजोत उर्फ नीतू से साझा की और उसे इस काम को अंजाम देने के लिए अन्य साथियों को तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि इस काम को पूरा करने के लिए नवजोत उर्फ नीतू ने अपने साथी अनमोलप्रीत सिंह उर्फ विशाल को इसमें शामिल किया।

उन्होंने बताया कि अर्श डल्ला ने अपने शूटरों को एक ग्लॉक पिस्तौल समेत गोली-बारूद और मोटरसाइकिल मुहैया कराई थी और 9 अक्टूबर 2024 को दोनों आरोपियों ने गांव हरी नौ में जाकर गुरप्रीत सिंह हरी नौ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसएसपी ने कहा कि जांच में सामने आया है कि अर्श डल्ला द्वारा दोनों शूटरों को छिपने के लिए ठिकाने मुहैया कराए गए थे। 

उन्होंने आगे बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे, और इस दौरान अमृतसर, एसबीएस नगर, हिमाचल-पंजाब बॉर्डर, चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ समेत विभिन्न शहरों में कई ठिकानों पर रुके। अर्श डल्ला ने दोनों शूटरों को हेरोइन और नकद पैसे, जो वे अधिकतर मोहाली में सार्वजनिक स्थानों से प्राप्त करते थे, उपलब्ध कराए।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अर्श डल्ला के इशारे पर गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जसवंत सिंह गिल की हत्या भी की थी। यह जिक्र योग्य है कि मारा गया व्यक्ति पहले से ही उम्रकैद की सजा काट रहा था और जब शूटरों ने उसे मारा, वह 15 दिनों के लिए पैरोल पर बाहर आया हुआ था। 

इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना दाबड़ा, मध्य प्रदेश में बीएनएस एक्ट की धारा 103(1), 3(5) के तहत एफआईआर नंबर 756, तारीख 8/11/24 दर्ज है। जिक्रयोग्य है कि दोनों आरोपी अपराध को अंजाम देने के बाद मध्य प्रदेश से पंजाब वापस लौटे, जहां उन्हें फरीदकोट पुलिस द्वारा एसएसओसी मोहाली और एजीटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में खरड़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ये आरोपी 18 अक्टूबर को ज़ीरकपुर में हुई गोलीबारी और जबरन वसूली की घटना में भी शामिल थे, जहां आरोपियों ने एक व्यवसायी पर गोली चलाकर उसे धमकी दी थी और उसके मुख्य द्वार पर अर्श डल्ला के नाम का पोस्टर लगाकर गए थे। उन्होंने बताया कि पास के घर की सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने बताया कि फुटेज में आरोपी गोलीबारी करते और पोस्टर लगाते दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में थाना ज़ीरकपुर में बीएनएस एक्ट की धारा 308, 25, 27 के तहत एफआईआर नंबर 470 दर्ज है।

डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस मामले में की गई जांच के दौरान इस गिरोह द्वारा अन्य व्यक्तियों को निशाना बनाने की व्यापक साजिश का पता लगा और इसके बारे में बारीकी से जांच की गई। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस ने बड़े शहरों में प्रमुख व्यक्तियों की कम से कम चार संभावित टारगेट किलिंग की साजिशों को नाकाम कर दिया है।

इस संबंध में पुलिस थाना कोटकपुरा में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1), 126 (2) और 3 (5) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 159, तारीख 10-10-2024 पहले ही दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Faridkot Police , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD