Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘‘जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर सकता वह 80 लाख हिमाचलियों की रक्षा कैसे करेगा’’ : अनिल विज

‘‘हिमाचल प्रदेश के प्रशासन की क्या स्थिति है और बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह, जो अपने मुख्यमंत्री का समोसा कौन खा गया, का पता नहीं लग पा रहे हैं’’ : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़/ अंबाला , 09 Nov 2024

Last updated on: Nov 09, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर सकता वह 80 लाख हिमाचलियों की रक्षा कैसे करेगा’’। उन्होंने कहा कि ‘‘यह बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह आज लगा हुआ है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश के प्रशासन की क्या स्थिति है जो अपने मुख्यमंत्री का समोसा कौन खा गया, का पता नहीं लग पा रहे हैं’’।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू का समोसा कौन खा गया, की जांच के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में 21 अक्तूबर को सीआईडी दफ्तर में एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू भी शामिल हुए थे। 

इस कार्यक्रम में होटल रेडिसन से समोसे और केक मंगवाया गया था, लेकिन सीएम को सर्व किए गए मैन्यू में इसका जिक्र नहीं था और इस वजह से उन्हें ये समोसे और केक नहीं दिया गया। बाद में सीएम के स्टाफ में केक और समोसे बांटे गए तो सीआईडी ने जांच कर डाली। तीन पेज की जांच रिपोर्ट में सीआईडी को पता चला कि समोसे तो स्टाफ को खिला दिए गए थे और इस मुद्दे से अब सरकार की काफी किरकिरी हो रही है।

‘‘500 ऑर्डिनरी बसे और 150 एयर कंडीशन बसें परिवहन बेडे में जोड़ी जाएंगी’’ - विज

सभी बस कंडक्टर और ड्राइवर की जांच के शिविर लगाए जाएंगे, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और इस संबंध में वर्कआउट किया जाएगा कि यह शिविर कहां लगाए जाने हैं ताकि सभी की नियमित तौर पर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि 500 ऑर्डिनरी बसे और 150 एयर कंडीशन बसें परिवहन बेडे में जोड़ी जाएंगी’’।

‘‘भाजपा ने मणिपुर मे हुए दंगे को कंट्रोल करने की कोशिश की है’’- विज

राहुल गांधी द्वारा भाजपा ने मणिपुर को जलाया है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है के संबंध में दिए गए बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि ‘‘भाजपा ने जो वहां पर दंगे हुए उनको कंट्रोल करने की कोशिश की है और राहुल गांधी जी भी वहां पर गए थे और यह भड़का के आए थे परंतु भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को शांत करने की कोशिश की है’’।

‘‘कोई भी पार्टी अब अनुच्छेद 370 को दोबारा नहीं लगा सकती’’ - विज

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हो रहे हगामें के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को उठाकर बाहर फेंकने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘जो वह वहां पर कर रहे हैं और वह जानते हैं कि हम यह कर नहीं सकते क्योंकि अनुच्छेद 370 को कोई भी प्रदेश की असेंबली रद नहीं कर सकती है वह केवल अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं वे लोग कश्मीर में अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं या जो पाकिस्तान में उनके आका हैं उनको खुश कर रहे हैं’’। 

उन्होंने कहा कि अब कोई भी ताकत और कोई भी पार्टी अब अनुच्छेद 370 को दोबारा नहीं लगा सकती’’। तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा को विधायक खरीदने के संबंध में दिए गए बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘अब इस प्रकार के आरोप लगाना अपनी कमजोरी को छुपाना होता है यह अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस प्रकार की बातें करते हैं’’।

खडगे जी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सभी विपक्षी के मुंह हरियाणा की जनता ने बंद कर दिए - विज

विपक्ष द्वारा महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘ये लोग हरियाणा में भी कहते थे लेकिन हरियाणा की जनता ने उनका मुंह बंद कर दिया। खडगे जी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा सभी विपक्षी के मुंह हरियाणा की जनता ने बंद कर दिए। इसी प्रकार, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।

गाय के दूध में वह सारे तत्व उपलब्ध होते हैं जो मां के दूध में उपलब्ध होते है- विज

गोपाष्टमी के संबंध में उन्होंने कहा कि ‘‘आज गोपाष्टमी है और एक गाय को हमने मां का दर्जा दिया है क्योंकि गाय के दूध में वह सारे तत्व उपलब्ध होते हैं जो मां के दूध में उपलब्ध होते हैं और बड़े श्रद्धा के साथ यह दिन मनाया जाता है’’।

‘‘भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी है’’- विज

श्री विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी है और भारतीय जनता पार्टी के जो असूल हैं उसके अनुसार ही बात करके ही लोगों को मेंबर बनाया जाता है। इसके बाद संगठनात्मक चुनाव होते हैं और हमारे चुनाव नीचे से ऊपर जाते हैं दूसरी पार्टियों के ऊपर से नीचे आते है।  

हमारे पहले बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव होंगे फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष के होंगे जबकि बाकी पार्टियों में जैसे एजेंसियां बांटते हैं और कांग्रेस में तो पहले से तय है जिसमें गांधी परिवार का खून है वही बन सकता है दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन नहीं सकता। उनके फिर प्रदेशों के लिए बनते हैं फिर प्रदेश वाले आगे जिलों के बनाते हैं फिर जिलों वाले आगे मंडल के बनाते हैं तो यह दोनों पार्टियों में अंतर है’’।

कांग्रेस को शोक से बाहर आना चाहिए और वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए- विज

हरियाणा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कोर्ट में जाने की तैयारी कर रही है के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस कहीं भी जाए वह कांग्रेस की मर्जी है लेकिन हिंदू समाज में शोक के 13 दिन होते हैं और इनके अब 25 से 30 दिन होने जा रहे हैं और यह अभी तक शौक में चल रहे हैं इनको शोक से बाहर आना चाहिए और वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए और लोगों की बात को सिर्फ माथे पर लगाना चाहिए और जो लोगों का फैसला होता है उसको मनाना चाहिए’’।

किस आधार पर संजय सिंह कह रहे हैं कि जबरदस्ती बिल पास कराया जाएगा- विज

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री पर वक्फ बिल के सबंध में लगाए गए आरोप के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘जब लोकसभा में बिल प्रस्तुत किया जाता है तो सब अपनी मर्जी से वोट डालते हैं कुछ पक्ष में डालते हैं तो कुछ उसके विरुद्ध डालते हैं और वहां ऑनलाइन कैमरा होता है लाइव होता है यह किस आधार पर संजय सिंह कह रहे हैं कि जबरदस्ती बिल पास कराया जाएगा जो हक में होंगे वह हक में वोट डालेंगे जो विरुद्ध में होंगे विरोध में डालेंगे’’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD