Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

DAP की निर्बाध आपूर्ति का भरोसा : हरियाणा के कृषि मंत्री का ऐलान, हर खेत में होगी बुआई

रबी सीजन में खाद की कमी नहीं, किसानों से पैनिक खरीदारी से बचने की अपील

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Nov 2024

Last updated on: Nov 06, 2024, 00:00 IST

रबी सीजन के लिए डीएपी (डायमोनियम फॉस्फेट) की मांग को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने किसानों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार हर किसान की जरूरतों को पूरा करने के लिए तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि “डीएपी की कमी के कारण कोई भी खेत बुआई से नहीं छूटेगा।” मंत्री ने किसानों की मांग के अनुसार डीएपी की लगातार आपूर्ति का वादा किया।

श्री राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार की  योजना 3 नवंबर से 11 नवंबर के बीच हरियाणा में कुल 46,495 मीट्रिक टन (एमटी) डीएपी लाने की है। इस सप्लाई शेड्यूल में दैनिक आगमन शामिल हैं, जिसमें गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए महत्वपूर्ण खाद की मौसमी मांग को पूरा करने के लिए वितरण की व्यवस्था की गई है।

कृषि मंत्री ने आपूर्ति की समय-सीमा का विवरण देते हुए बताया कि राज्य में 3 नवंबर को 7,938 एमटी, 4 नवंबर को 12,007 एमटी, और 5 नवंबर को 5,350 एमटी, 6 नवंबर को 5,250 एमटी पहुंचा है। अब 7 नवंबर को  2,700 एमटी  और 8 नवंबर को भी निर्धारित मात्रा में डीएपी की खेप आने की उम्मीद है।  उन्होंने आगे जानकारी दी कि 9, 10, और 11 नवंबर को क्रमशः 2,650 एमटी प्रतिदिन डीएपी की सप्लाई की जाएगी। 

इस तरह कुल 46,495 एमटी डीएपी नौ दिनों में राज्य को प्राप्त होगा, जो कृषि विभाग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, किसानों को आवश्यक डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।श्री श्याम सिंह राणा ने वर्तमान में डीएपी के भंडार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में वर्तमान में 6 नवंबर तक 28,670 मीट्रिक टन डीएपी का भंडार मौजूद है। किसानों को समय पर खाद पहुंचाने के लिए लगातार वितरण जारी है।

सरकार की तैयारियों को रेखांकित करते हुए, मंत्री ने कहा कि रबी सीजन के लिए कुल डीएपी की लगभग 70% मांग पहले ही पूरी की जा चुकी है। यह सीजन 24 सितंबर से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेगा, और इस अवधि में खाद की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे पैनिक खरीदारी से बचें और आवश्यकता अनुसार ही डीएपी खरीदें ताकि आपूर्ति श्रृंखला संतुलित रहे। 

उन्होंने कहा, "अगर किसान केवल अपनी जरूरत के अनुसार डीएपी खरीदेंगे तो यह सुनिश्चित हो सकेगा कि हर किसान को आवश्यकता अनुसार खाद मिले और वितरण में किसी तरह की बाधा न आए।” उन्होंने प्रदेश के किसानों के हितों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए बताया कि इन सक्रिय कदमों के साथ, हरियाणा का कृषि क्षेत्र किसानों को पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराते हुए एक मजबूत बुआई सीजन की ओर अग्रसर है, जिससे प्रदेश की कृषि उत्पादन में भी वृद्धि की उम्मीद है।

 

 

Tags: Shyam Singh Rana , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD