Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रहा पर्यटन निगम : आरएस बाली

R.S. Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Nov 2024

Last updated on: Nov 05, 2024, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली की अध्यक्षता में आज होटल हॉलीडे होम में निदेशक मंडल की बैठक अयोजित की गई। इस दौरान बैठक में कई महत्वपूर्व निर्णय लिए गए। आरएस बाली ने कहा कि निगम की आय में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है और इस वर्ष भी आशातीत बढ़ोतरी हुई है। 

उन्होंने कहा कि निगम के होटलों में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए कई सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। होटलों की मरम्मत के साथ-साथ नया तकनीकी स्टाफ भर्ती करने का फैसला लिया गया ताकि पर्यटक अच्छे माहौल में रहने और जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकें। मनाली के अलावा कुछ होटलों में निगम क्लब हाऊस और आइस स्केटिंग रिंक की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम एक नया कार्यालय शिमला के होटल हॉलीडे होम के साथ बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के होटलों में पर्यटकों की आमद बढ़ाने के लिए एक कंपनी के साथ करार किया जा रहा है। होटल के कमरे की बुकिंग होते ही कंपनी निगम को अग्रिम भुगतान करेगी। 

उन्होंने कहा कि पहली बार देश की सबसे बड़ी कंपनी के साथ यह करार किया जाएगा।आरएस बाली ने कहा कि निगम ने सेवानिवत्त कर्मचारियों को 64 करोड़ रुपये की अदायगी की गई है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा घाटे में चल रहे होटलों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अनेक पहल की जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि निगम ने होटलों को ए, बी, सी तीन वर्गों में बांटा है और इसी आधार पर होटलों को बेहतर बनाया जा रहा है। आरएस बाली ने कहा कि सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर का हिमाचल पर्यटन क्षेत्र में लंबा अनुभव है। उनके आग्रह पर ही तरूण श्रीधर निःशुल्क सेवाएं देने के लिए तैयार हुए हैं। उनका मार्गदर्शन निगम को ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा।

 

Tags: R.S. Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD