Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र को किया जाएगा विकसित : डॉ. अरविंद शर्मा

पर्यटन मंत्री ने द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

Dr. Arvind Kumar Sharma, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 05 Nov 2024

Last updated on: Nov 05, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र और आसपास के जिलों में महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों का विकास होगा। इसे लेकर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय व पर्यटन विभाग, हरियाणा के अधिकारियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी  पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने करनाल  में आयोजित द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन के बाद दी।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय (उत्तर क्षेत्र ) द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक क्षेत्र कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों में महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक एवं प्राचीन तीर्थ स्थलों के विकास को लेकर सोमवार को देर सांय एक सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस द्वितीय महाभारत सर्किट सम्मेलन का आयोजन करनाल स्थित कर्ण लेक बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस अवसर पर फेमिलिराइज़ेशन (परिचय) टूर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय तथा पर्यटन विभाग हरियाणा के अधिकारियों और पर्यटन हितधारकों व सेवा प्रदाताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री ने द्वितीय महाभारत सर्किट कॉन्फ्रेंस कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर एक पुस्तक का भी विमोचन किया।

 डॉ. शर्मा ने कहा कि जिस तरह वृंदावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना - जाना लगा रहता है, उसी तरह धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के आगमन को लेकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगीं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि महाभारत सर्किट के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के साथ-साथ करनाल व पानीपत का काला अम्ब भी शामिल किया जाना चाहिए। यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में प्रमुख पर्यटन स्थलों पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और बेहतर तरीके से योजना बनाकर पर्यटन स्थलों को सुविधाजनक बनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय में क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) आरके सुमन ने इस अवसर पर कहा कि कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर लेकर जाने के लिए पर्यटन मंत्रालय कार्य कर रहा है। इस मिशन में उन्होंने कुछ हद तक सफलता भी मिली है।

इस अवसर पर हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार, पीपी खन्ना, कर्नल मनबीर चौधरी, मोहन गुरुचंद्रा प्रभु, हरियाणा टूरिज्म कॉरपोरेशन के जीएम डॉ. इंद्रजीत सिंह, संदीप शुक्ला, किशोर नागपाल, कृष्ण गर्ग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Dr. Arvind Kumar Sharma , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD