Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें अधिकारी : विपुल गोयल

नागरिक उड्डयन मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Vipul Goel, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Nov 2024

Last updated on: Nov 04, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें और तय समय में काम पूरा करने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समय पर हवाई सेवाओं का और अधिक विस्तार हो और प्रदेशवासियों को बेहतर हवाई यात्रा सुविधा अपने निकट उपलब्ध हो सके,  यही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है।

श्री गोयल आज यहाँ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी कार्य को पूरा करने से पहले उसका फुल प्रूफ प्लान बनाएं, ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश में पैराजंपिंग और एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं पर काम करना चाहिए और फ्लाइंग क्लब की संख्या में और बढ़ोतरी पर भी विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि किसी भी एयरपोर्ट या पट्टी पर कोई विशेष कार्य के लिए जगह चिन्हित करने के साथ-साथ उद्देशय की पूर्ति हो, इसे भी कार्य योजना में शामिल करना चाहिए, ताकि उस जगह का सदुपयोग हो।बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से हिसार, अम्बाला, भिवानी, करनाल, नारनौल आदि एयरपोर्ट/हवाई पट्टी से संबंधित योजनाओं पर नागरिक उड्डयन मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  श्री सुधीर राजपाल, एडवाइजर श्री शेखर विद्यार्थी  सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Vipul Goel , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD