Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

देश भगत यूनिवर्सिटी ने जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शुरू की माता जरनैल कौर कॉर्पस फंड स्कॉलरशिप स्कीम

एडवोकेट हरदेव सिंह ने माता जरनैल कौर कॉर्पस फंड स्कॉलरशिप स्कीम के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की

Desh Bhagat University, Mandi Gobindgarh, Education, University, Er. Arun Malik, Dr. Sandeep Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी गोबिंदगढ़ , 04 Nov 2024

Last updated on: Nov 04, 2024, 00:00 IST

देश भगत यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ ने अन्य श्रेणियों के अलावा मेधावी, जरूरतमंद, वंचित, आर्थिक रूप से पिछड़े, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों और लड़कियों को समर्थन देने के लिए माता जरनैल कौर कॉर्पस फंड छात्रवृत्ति योजना की स्थापना की है। यह पहल विविध पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए समावेशिता और समान शैक्षिक अवसरों के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय या अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

देश भगत यूनीवरसिटी ने परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस महत्वपूर्ण मील पत्थर को चिह्नित किया। यह छात्रवृत्ति निधि माता जरनैल कौर जी की विरासत का सम्मान करती है और इसकी शुरुआत एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता और परोपकारी व्यक्ति श्री हरदेव सिंह द्वारा 1 करोड़ रुपये के उदार योगदान से की जा रही है। इस अवसर पर श्री हरदेव सिंह को सम्मानित भी किया गया।

यूनीवरसिटी उन व्यक्तियों और संगठनों से और अधिक योगदान को प्रोत्साहित कर रहा है जो इस उद्देश्य का समर्थन करना चाहते हैं, जिसका लक्ष्य फंड की पहुंच और प्रभाव को व्यापक बनाना है। देश भगत यूनीवरसिटी के कुलपति डॉ. ज़ोरा सिंह ने इस सकालरशिप सकीम की स्थापना के लिए आभार व्यक्त किया और शिक्षा तक पहुँच में अंतर को कम करने में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा, यह छात्रवृत्ति न केवल माता जरनैल कौर जी को श्रद्धांजलि है, बल्कि उन छात्रों को सशक्त बनाकर शिक्षा में समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है, जो वित्तीय या सामाजिक बाधाओं के कारण अवसरों से वंचित हो जाते हैं। हमारा लक्ष्य प्रत्येक योग्य छात्र को अपने सपनों को प्राप्त करने और अपने और समाज के लिए बेहतर भविष्य बनाने में सक्षम बनाना है।  

इस दौरान प्रो-चांसलर डा तजिन्दर कौर भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थीं, जिन्होंने माता जरनैल कौर मेमोरियल स्कॉलरशिप फंड की घोषणा को अपना समर्थन दिया। इस मौके अपने सम्बोधन में वाईस चांसलर डा. अभिजीत जोशी ने कहा कि इस पहल के साथ, देश भगत यूनीवरसिटी युवाओं को सशक्त बनाने, विविधता को बढ़ावा देने और पूरे क्षेत्र में उच्च शिक्षा समावेशिता में एक बेंचमार्क स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

इस अवसर पर बोलते हुए डीबीयू के वाईस प्रैज़ीडैंट डॉ. हर्ष सदावर्ती ने कहा कि माता जरनैल कौर कॉर्पस फंड छात्रवृत्ति से योग्य विद्यार्थियों पर वित्तीय बोझ कम होने की उम्मीद है, जिससे वे वित्तीय तनाव से विचलित हुए बिना अपनी शैक्षणिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।  

 

Tags: Desh Bhagat University , Mandi Gobindgarh , Education , University , Er. Arun Malik , Dr. Sandeep Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD