Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला किन्नौर को 30.70 करोड़ रुपये की दी सौगात

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Jagat Singh Negi, Kinnaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

किन्नौर , 02 Nov 2024

Last updated on: Nov 02, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला किन्नौर प्रवास के दौरान  30.70 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ में 2.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ई.वी.एम. वेयर हाऊस, 94.95 लाख रुपये से निर्मित कोषागार कार्यालय के कर्मचारियों के छः टाइप-2 आवासों तथा 6.85 करोड़ रुपये से निर्मित 250 मीट्रिक टन क्षमता के सी.ए. स्टोर का लोकार्पण किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत सांगला में रोखटी नाला में 1.35 करोड़ रुपये, निचार तहसील की ग्राम पंचायत कटगांव के शांगो गांव में 6.95 करोड़ रुपये तथा ग्राम पंचायत सापनी में 5.13 करोड़ रुपये के बाढ़ नियंत्रण कार्यों, तहसील कल्पा में कटौंगटी खड्ड के 1.88 करोड़ रुपये के तटीकरण एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों तथा ग्राम पंचायत रकछम में गांव रकछम की बस्पा नदी पर 94.38 लाख रुपये से बाढ़ नियंत्रण कार्यों के शिलान्यास किए। 

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने गांव नमज्ञा में 3.96 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना का शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है।

जिला किन्नौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया।  इस अवसर पर जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के लोगों के लिए विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Jagat Singh Negi , Kinnaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD