Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने किया बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा

दीपावली के दिन भी स्वच्छता के प्रति गंभीरता व सजगता से कार्य करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Gurugram, Vipul Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 01 Nov 2024

Last updated on: Nov 01, 2024, 00:00 IST

केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल स्वच्छता के प्रति गंभीरता व सजगता से कार्य करने का संदेश लेकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन प्लांट का दौरा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने प्लांट का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन के कार्य में और अधिक तेजी लाएं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम व फरीदाबाद दोनों शहरों की कचरे की समस्या का समाधान करने की दिशा में केन्द्र व राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके तहत बंधवाड़ी में लीगेसी कचरे के निस्तारण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा निर्धारित समयावधि में पूरे लीगेसी कचरे का निस्तारण करके प्लांट को कचरा मुक्त करने की दिशा में प्रयास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (एनवीवीएनएल) के साथ बंधवाड़ी में कचरे से चारकॉल बनाने का प्लांट स्थापित करने के लिए एमओयू किया जा चुका है तथा अगले 6 माह में नगर निगम गुरुग्राम कंपनी को प्लांट स्थापित करने के लिए 15 एकड़ जमीन हस्तांतरित करेगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित एनवीवीएनएल के प्रतिनिधियों से कहा कि वे निगम अधिकारियों को यह जानकारी मुहैया करवा दें कि साइट के किस हिस्से में प्लांट के लिए जमीन खाली की जानी है, ताकि उनके बताए अनुसार जल्द से जल्द जमीन को खाली किया जा सके।  

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जितनी जमीन खाली होती जाए, वहां पर मशीनरी लगाना शुरू करें। केन्द्रीय मंत्री ने निगम अधिकारियों से कहा कि वे लीगेसी कचरे के निस्तारण के लिए लगातार कार्य करते रहें तथा कार्य में और अधिक तेजी लाएं। इसके साथ ही उन्होंने लीगेसी कचरा निस्तारण का कार्य करने वाली दोनों एजेंसियों के प्रतिनिधियों से भी कचरा निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी ली।

इस मौके पर हरियाणा के उद्योग, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह, शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल, गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Gurugram , Vipul Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD