Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने एचसीएस अधिकारी विश्वजीत सिंह को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज विश्वजीत ने आयरनमैन ट्रायथलॉन गोवा-2024 में ‘फिनिशर’ का खिताब जीता

Bandaru Dattatreya, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को आयरनमैन ट्रायथलॉन गोवा-2024 में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारी विश्वजीत सिंह को सम्मानित किया। अपनी दृढ़ता और उत्कृष्टता के लिए जाने जाने वाले सिंह ने इस वैश्विक आयोजन में ‘फिनिशर’ का खिताब जीता, जिससे वे यह चुनौतीपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले हरियाणा के पहले एचसीएस अधिकारी बन गए।

विश्वजीत की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए और ‘फिट इंडिया’ अभियान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए, राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि देश भर में लोक सेवकों के लिए खेलों में नए मानक स्थापित करने के लिए सिंह का समर्पण सराहनीय है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि राज्य सरकार के और भी कई अधिकारी विभिन्न खेलों में हिस्सा लें और उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। 

उन्हें दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए, खासकर युवाओं को, ताकि वे खेलों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बना सकें। इससे उन्हें फिट और स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। यह उल्लेखनीय है कि आयरनमैन ट्रायथलॉन गोवा-2024 को भारत की सबसे कठिन प्रतियोगिता में से एक है, जिसे शारीरिक और मानसिक शक्ति दोनों की अंतिम परीक्षा के रूप में डिज़ाइन किया गया है।

इस आयोजन में 1.9 किलोमीटर की तैराकी, 90 किलोमीटर की साइकिलिंग रेस और 21.1 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। इस उपलब्धि के साथ, विश्वजीत एथलीटों के एक विशिष्ट समूह में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस कठिन ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘फिट इंडिया‘ पहल से प्रेरित होकर, विश्वजीत सिंह ने इस पहल का सटीक उदाहरण पेश किया है। 

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने न केवल आयरनमैन गोवा में उनकी उपलब्धि के लिए बल्कि हरियाणा के युवाओं और जनता के बीच फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए उनके समर्पण के लिए भी सराहना की। अपनी हालिया ट्रायथलॉन सफलता के अलावा, सिंह के पास एक प्रभावशाली एथलेटिक रिकॉर्ड भी है। 

वे शूटिंग खेलों में एक अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता और हैंडबॉल में राष्ट्रीय पदक विजेता हैं। वर्तमान में हरियाणा में खादी और ग्रामोद्योग के सचिव के रूप में तैनात, विश्वजीत सिंह की उपलब्धियां युवाओं को शारीरिक फिटनेस और प्रतिस्पर्धी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

Tags: Bandaru Dattatreya , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD