Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बलेरा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत

नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा (बनीखेत) , 30 Oct 2024

Last updated on: Oct 30, 2024, 00:00 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उमंग-2024 में  मुख्य अतिथि भाग लिया तथा शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान  24 लाख की राशि से  नवनिर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन एवं कला मंच का भी लोकार्पण किया । 

विधानसभा अध्यक्ष  ने विद्यार्थियों को  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष भर की गतिविधियों के लिए वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह महत्वपूर्ण  होता है।  जिसमें शैक्षणिक एवं बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत किए जाते हैं। उन्होंने साधारण प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों से प्रेरणा लेकर और अधिक  मेहनत करने की भी नसीहत  दी  । 

साथ में कुलदीप सिंह पठानिया ने  कहा कि  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में सभी आवश्यक संसाधनों को पुरा कर दिया गया है । उन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का भी आश्वासन दिया । कुलदीप सिंह पठानिया ने आपने संबोधन में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा  कि बलेरा क्षेत्र  को पर्यटन के लिहाज से  विकसित  करने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  इसके तहत नई सड़क परियोजनाओं  के प्रस्ताव  में पंजपुला- पातका  तथा डूंडियारा बांग्ला- बलेरा को शामिल किया गया है। 

उन्होंने यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अंतर्गत  जनजातीय वर्ग से संबंधित आबादी वाले गांव में सड़क सुविधा उपलब्ध  करवाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि जून 2027 से पहले  संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र के  सभी गाँव को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी । 

विधानसभा अध्यक्ष  ने कहा कि सरकार द्वारा जल्द 250 नई बसें  राज्य परिवहन निगम  को उपलब्ध करवाई जा रही हैं।  इसमें ज़िला चंबा को विशेष प्राथमिकता  के आधार पर बसों  की उपलब्धता सुनिश्चित बनाई जाएगी । इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ  किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां  बांधा। 

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए  प्राथमिक विद्यालय वर्ग के विद्यार्थियों को 11 हजार तथा वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों को 21 हजार  की धनराशि देने की  घोषणा की। कुलदीप सिंह पठानिया  का समारोह में  पधारने पर  स्कूल प्रबंधन समिति के  अध्यक्ष  हीरा लाल की अगुवाई में स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।

प्रधानाचार्य शिक्षक जगजीत आजाद ने स्कूल का वार्षिक  प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  कृष्ण चंद, उपाध्यक्ष नगर पंचायत  सुरेंद्र चाड़क,  ज़िला परिषद सदस्य वानिकी चोभियाल, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस  कमेटी वीरेंद्र कंवर, एसडीएम डलहौज़ी अनिल  भारद्वाज, उपनिदेशक उच्च शिक्षा पीएस चाड़क, डीएफओ रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी  अभियंता जलशक्ति  राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण  नरेंद्र चौहान  सहित   स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग  उपस्थित रहे ।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD