Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पिहोवा में डेरा सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ सरस्वती तीर्थ द्वारा आयोजित आठमान, बत्तीस धुनी एवं शंखाढाल भंडारा के आयोजन पर हुआ संत सम्मेलन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha, Yogi Adityanath
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 28 Oct 2024

Last updated on: Oct 28, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा के प्रदेश सरकार पिछले 10 वर्षों से लगातार हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण कर रही है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है। सनातन धर्म का संरक्षण करते हुए देश को आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है, जिससे हमारे पूर्वजों के सपने भी साकार हुए हैं।

मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा में डेरा सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ सरस्वती तीर्थ द्वारा आयोजित आठमान, बत्तीस धुनी एवं शंखाढाल भंडारा के आयोजन पर संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में आम चुनाव सम्पन्न हुए हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रदेशवासियों ने राष्ट्र को आगे ले जाने में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में संत-महापुरुष सम्मान एवं प्रचार प्रसार योजना के तहत जितने भी संत-महापुरुषों की जयंतियां हैं, उन्हें राज्य स्तर पर मनाकर संतों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा भी करवाई जा रही है। 

भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र भूमि जहां पर उन्होंने गीता का संदेश दिया था, उसको विकसित करते हुए 48 कोस की परिधि में जितने भी धार्मिक स्थल आते हैं, उनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बीते दस वर्षों से लगातार संस्कृति का संरक्षण कर रही है। हमारी संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण दुनिया के लोग करते है, हमारा देश सनातन देश रहा है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यहां पहुंचने पर प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश मे फैले हुए जंगल राज को खत्म करने का काम किया है। आज वहां पर हमारी बहनें सुरक्षित हैं तथा उत्तर प्रदेश की सरकार ने लोगों को सुरक्षा देने का काम किया है। उन्होंने इस मौके पर सभी को आगामी त्यौहार दीपावली व भैया दूज की भी बधाई दी।

डबल इंजन सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर – योगी आदित्यनाथ 

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित संतो व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी विरासत का संरक्षण करते हुए 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मिलकर कार्य करना है। डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रही है। 

उन्होंने प्रदेशवासियों द्वारा हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे लोग चुनकर आते हैं तो उसके परिणाम भी अच्छे आते हैं और इसका साक्षात परिणाम हरियाणा की जनता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाकर दिया है। 

निस्वार्थ भाव से काम करके विकास के रास्ते प्रशस्त होते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र व अन्य राज्यों में समान रूप से विकास करके हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमारा सबसे बड़ा धर्म है और इसमें हमें संतों का सानिध्य प्राप्त होता है। 

प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसमें हमें संतों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन काल से ही संतो के सम्मेलन हो रहे हैं और संतो के सम्मेलन होने से हमें काफी लाभ मिलता है। इससे पहले डेरा सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ के महंत पीर योगी श्री शेरनाथ जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। 

इस मौके पर भंडारे की चादर की रस्म अदायगी भी हुई। इसके बाद आए हुए अतिथियों ने सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ में माथा टेका। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री श्री सुभाष सुधा, राजस्थान से विधायक योगी पीर बालक नाथ जी महाराज, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, उपायुक्त श्री राजेश जोगपाल सहित प्रसिद्ध संत व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD