Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए : वरिंदर कुमार

कर्मचारियों ने विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के दौरान राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने की शपथ ली

Varinder Kumar, Vigilance Bureau, Special DGP-cum-Chief Director Vigilance Bureau,Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Oct 2024

Last updated on: Oct 28, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से श्री वरिंदर कुमार, विशेष डी.जी.पी.-कम-मुख्य निदेशक विजिलेंस ब्यूरो ने फील्ड अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज विजिलेंस ब्यूरो भवन एस.ए.एस. नगर में वार्षिक विजिलेंस जागरूकता सप्ताह के पहले दिन शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की महत्वता के प्रति जागरूक करना था।

अधिकारियों को सभी सात रेंजों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो रेंजों के सभी एस.एस.पीज और फील्ड अधिकारियों को नागरिकों के साथ जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार विरोधी संदेश को जमीनी स्तर तक पहुंचाना चाहिए ताकि समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही, ईमानदारी और अखंडता को प्रोत्साहित किया जा सके।"

विजिलेंस ब्यूरो मुखी ने बताया कि इस वर्ष विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य केंद्रीय सतर्कता आयोग की सोच के अनुसार 'देश की खुशहाली के लिए ईमानदारी की संस्कृति' का निर्माण है। भ्रष्टाचार के प्रति अपनी जीरो-सहनशीलता नीति को जारी रखते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने मार्च 2022 से अब तक भ्रष्टाचार के 673 मामले दर्ज किए हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि इन मामलों की जांच के दौरान कुल 758 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार राज्य और उसके नागरिकों की अखंडता और सम्मान के खिलाफ एक खतरनाक और घृणास्पद अपराध है, चाहे वह सेवा देने वालों या प्राप्त करने वाले नागरिकों द्वारा किया गया हो। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि किसी को भी भ्रष्ट कार्यों और दुरव्यवहार में शामिल पाया गया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए सरकार और विजिलेंस ब्यूरो के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में अपना सहयोग दें।

श्री वरिंदर कुमार ने बताया कि एक नागरिक केंद्रित शिकायत प्रणाली बनाने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 2022 में मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन व्हाट्सएप नंबर 9501-200-200 शुरू किया गया था, जिसके तहत ब्यूरो द्वारा 189 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।

इस अवसर पर डी.आई.जी. विजिलेंस ब्यूरो हरजीत सिंह और संयुक्त निदेशक श्री कंवलजीत सिंह और अरुण सैनी भी मौजूद थे।

 

Tags: Varinder Kumar , Vigilance Bureau , Special DGP-cum-Chief Director Vigilance Bureau , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD