Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा प्रणाली में किए जा रहे परिवर्तन : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Solan, Dharampur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 27 Oct 2024

Last updated on: Oct 27, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन के धर्मपुर स्थित पाइनग्रोव स्कूल में वार्षिक समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की क्षमता का विकास कर उन्हें उत्तरदायी नागरिक बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी स्तरों पर विद्यार्थियों का सर्वागींण विकास सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वित्त वर्ष 2024-25 में शिक्षा बजट में पिछले वर्ष की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने के लिए सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा आरम्भ की गई है और उनके समग्र विकास के दृष्टिगत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग विद्यालय खोले जा रहे हैं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को सुशिक्षित एवं संवेदनशील बनाने के लिए प्रयासरत है। छात्रों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए डे-बोर्डिंग विद्यालयों में वर्षा जल संग्रहण प्रणाली और ग्रिड से जुड़े ‘रूफ टॉप संयंत्र’ स्थापित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब वर्ग के मेधावी छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए 200 करोड़ रुपए की महत्वकांक्षी डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरम्भ की है।

प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि इस योजना के तहत विदेशों के शैक्षणिक संस्थानों में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए इच्छुक पात्र छात्रों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। प्रदेश में ग्राम स्तर तक छात्रों को बेहतर शिक्षा और गुणात्मक पठन सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 493 पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 850 शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को भविष्य की मांग के अनुरूप बेहतर स्वरोजगार एवं रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षण संस्थानों कृत्रिम मेधा, डाटा विज्ञान, मशीन लर्निंग और ड्रोन प्रशिक्षण जैसे पाठ्यक्रम आरम्भ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में रोजगार मेले और कैंपस साक्षात्कार भी आयोजित किए जा रहे है ताकि युवाओं को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार मिल सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ प्रदेश सरकार युवाओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दे रही है। विद्यालय स्तर पर छात्रों को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना आरम्भ की गई है। इस योजना से प्रदेश के आठवीं कक्षा तक के 15,181 बच्चें लाभान्वित हो रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 05 हजार बेसहारा बच्चों की शिक्षा एवं अन्य खर्च वहन कर रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी युवाओं को उनके घर-द्वार के समीप गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का स्वच्छ एवं शांत वातावरण शिक्षा के लिए सर्वथा अनुकूल है और राज्य सरकार का यह प्रयास है कि राज्य में स्थापित विभिन्न शिक्षण संस्थान देश के बेहतर शिक्षा केन्द्र बने। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देने के लिए पाईनग्रोव स्कूल प्रबंधन की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्थापित कला एवं हथकरघा तथा फोटोग्राफी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा की।इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड, जिमनास्टिक और बैंड डिसप्ले सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। इससे पहले, धर्मपुर पहुंचने पर स्थानीय निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, देश के पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल मनोज पाण्डे, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्र सहाकरी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, ए.पी.एम.सी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेन्द्र सेठी एवं रमेश ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, प्रधान सचिव बागवानी एवं कृषि सी. पालरासू, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुसिल अधीक्षक गौरव सिंह, विद्यालय के कैप्टन ए.जे. सिंह, अन्य गणमान्य व्यक्ति, अध्यापक, विद्यार्थी तथा अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Solan , Dharampur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD