Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव होंगे प्रयास, विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को किया जाएगा खत्म : अनिल विज

सभी कर्मचारियों को मिलेगा न्याय, यदि किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो वह उनसे मिल सकता है- अनिल विज

 Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 24 Oct 2024

Last updated on: Oct 24, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘परिवहन विभाग को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों को न्याय मिलेगा और यदि किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी है तो वह उनसे इस संबंध में मिल सकता है’’।

यह आश्वासन गत देर सायं परिवहन मंत्री श्री अनिल विज द्वारा हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई शिष्टाचार भेंट के दौरान दिया गया। इस प्रतिनिधिमंडल ने श्री विज को परिवहन मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान परिवहन मंत्री और हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न विषयों पर विस्तृत बातचीत हुई।

भविष्य में यूनियन की मांगों के संबंध में होगी वार्ता  

माननीय परिवहन मंत्री द्वारा संगठन के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को यह ठोस आश्वासन दिया कि आने वाले समय में जल्द ही यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर चालक/परिचालक कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी वार्ता की जाएगी और उन्हें लागू भी करने की दिशा में पहल की जाएगी। इस भेंटवार्ता के दौरान परिवहन विभाग में कार्यरत चालक/परिचालक कर्मचारियों की अन्य दैनिक समस्याओं और उनकी मांगों पर भी सकारात्मक बातचीत की गई।

अनिल विज के परिवहन मंत्री बनने पर परिवहन विभाग के सभी कर्मचारियों में खुशी की लहर

उल्लेखनीय है कि श्री अनिल विज के परिवहन मंत्री बनने पर हरियाणा रोडवेज जागृति मंच व विभाग के सभी चालक/परिचालक कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस दौरान जागृति मंच की राज्य कार्यकारिणी से  राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, संगठन सचिव सुरेश सैनी नारनौंद, मुख्य सलाहकार सुनील वर्मा अंबाला, दयानंद यादव, राजेश बराड़, प्रवीण शर्मा और रमेश कुमार मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD