Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव के मद्देनजर आज डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की अध्यक्षता में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में पोलिंग स्टाफ की पहली रैंडेमाइजेशन हुई। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( सामान्य) राहुल चाबा व डी.आई.ओ प्रदीप सिंह भी मौजूद थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टाफ को गर्व महसूस होना चाहिए कि वे चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में 205 पोलिंग बूथों के लिए स्टाफ का डाटा मिक्सिंग कर उप चुनाव के लिए पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। 

उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र के लिए 1232 पोलिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें 308 पी.आर.ओ, 308 ए.पी.आर.ओ व 616 पी.ओ लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पोलिंग स्टाफ मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाएगा। कोमल मित्तल ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 13 नवंबर 2024 को मतदान होगा और 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी। 

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी और नामांकन वापस लेने की तिथि 30 अक्टूबर 2024 है। नामांकन पत्र अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अफसर के जिला प्रबंधकीय काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में निर्धारित दिनों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विधान सभा उप चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां एम.सी.एम.सी. कमेटी गठित कर पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है, वहीं सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सर्बजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखबीर सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD