Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए माता-पिता और शिक्षक की मिलनी एक सकारात्मक कदम : कुलदीप सिंह धालीवाल

कहा, यह पहल विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास में सहायक सिद्ध होगी

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस नगर (मोहाली) , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए माता-पिता और शिक्षक की मिलनी एक सकारात्मक कदम है, और यह पहल विद्यार्थियों को समय की मांग के अनुरूप ढालने और उनके बहुआयामी विकास में सहायक सिद्ध होगी। यह बात पंजाब के कैबिनेट मंत्री स.कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज एस.ए.एस नगर (मोहाली) के स्कूल ऑफ एमिनेंस 3बी-1 में आयोजित तीसरी  मेगा माता-पिता और शिक्षक की मिलनी में शिरकत करते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के माता-पिता के साथ सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करना है। साथ ही, माता-पिता, विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और स्थानीय समुदाय, सरकारी प्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों आदि के साथ स्कूलों के बहुआयामी विकास में योगदान सुनिश्चित करना है।

स.धालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब के शिक्षा प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मेगा पी.टी.एम (शिक्षक-माता-पिता की बैठक) इसी श्रृंखला का एक हिस्सा है, क्योंकि इस मौके पर माता-पिता को शिक्षा प्रणाली को समझने और सुझाव देने का विशेष अवसर प्रदान किया जा रहा है। 

इस दौरान माता-पिता को अपने बच्चों की मौजूदा प्रगति के बारे में जानने और शिक्षकों के सुझावों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर भी मिला। स.धालीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों और माता-पिता द्वारा पंजाब सरकार के प्रयासों को शानदार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले प्री-प्राइमरी से लेकर बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के माता-पिता की 100 प्रतिशत भागीदारी रही है। 

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर स्कूलों के बहुआयामी विकास में योगदान देने के इच्छुक माता-पिता और पूर्व विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया है। इस माता-पिता और शिक्षक की बैठक में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के माता-पिता के साथ उनकी शैक्षणिक प्रगति साझा करने के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास पर भी चर्चा की गई। आगामी घरेलू और वार्षिक परीक्षाओं के लिए घर और स्कूल में बेहतर माहौल बनाने और समन्वय पर भी बातचीत की गई। 

इसके अलावा, विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी, पेंटिंग आदि का निरीक्षण भी किया गया और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गिन्नी दुग्गल, स्कूल प्रिंसिपल स.सलिंदर सिंह और समस्त स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके माता-पिता उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Mega Parent Teacher Meet , Mega PTM , School of Eminence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD