Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

पंजाब के किसानों के साथ केंद्र कर रहा है सौतेला व्यवहार : डॉ. बलजीत कौर

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Oct 2024

Last updated on: Oct 22, 2024, 00:00 IST

पंजाब के किसानों के साथ केंद्र सरकार द्वारा मंडियों में किया जा रहा सौतेला     व्यवहार जगजाहिर हो चुका है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ जैसे केंद्र सरकार हमेशा ही करती आ रही है, इस बार भी वही रुख अपनाया हुआ है। 

उन्होंने कहा कि किसानों की एम.एस.पी. की मांग पूरी नहीं की जा रही, बल्कि केंद्र सरकार जानबूझकर  निर्धारित समय पर फसल भी नहीं उठा रही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खुद केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की, लेकिन इसके बावजूद केंद्र पंजाब के गोदाम खाली नहीं कर रहा।

मंत्री ने कहा कि सूबे के किसानों और मजदूरों की जो हालत केंद्र सरकार ने की है, वह लोगों के सामने है। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग सब कुछ समझते हैं और इसका जवाब भी वे केंद्र सरकार को बहुत जल्दी देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आज पंजाब में जो हालात बनाए गए हैं, उनके लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि अब लोग ही जवाब देंगे क्योंकि उन्हें पूरी तरह समझ आ चुका है कि असली जिम्मेदार कौन है।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD