Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पुलिस लाइन्स में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित

डिप्टी कमिश्नर और एस.एस.पी. सहित अधिकारियों और शहीदों के पारिवारिक सदस्यों ने शहीदों को किया नमन

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, 65th Police Commemoration Day, Police Commemoration Day, National Police Commemoration Day, Police, Punjab Police, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Oct 2024

Last updated on: Oct 21, 2024, 00:00 IST

पुलिस शहादत स्मरण दिवस के अवसर पर आज यहां पुलिस लाइन्स में आयोजित स्मरण समारोह के दौरान देश की एकता, अखंडता और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहीद हुए पुलिस विभाग और अर्धसैनिक बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल और जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लाम्बा सहित विभिन्न अधिकारियों और शहीदों के पारिवारिक सदस्यों ने शहीदों को नमन करते हुए उनकी अमूल्य कुर्बानियों को याद किया।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन देश के शहीदों को नमन करता है। इस मौके पर एस.एस.पी. सुरेंद्र लाम्बा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता और जिला पुलिस हमेशा शहीदों को नमन करते हुए उनके परिवारों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस इन परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने उल्लेख किया कि पिछले साल कांसटेबल अमृतपाल सिंह ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहादत प्राप्त की, जिसे जिला पुलिस ने नमन किया और उन पर गर्व है। इस अवसर पर शहीदों के पारिवारिक सदस्यों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , 65th Police Commemoration Day , Police Commemoration Day , National Police Commemoration Day , Police , Punjab Police , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD