Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

आम आदमीं पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ना है

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Oct 2024

Last updated on: Oct 20, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार द्वारा हरियाणा की ओर से दिए जाने वाले पानी को गंदा बताने वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ना है। दिल्ली सरकार को चलाने वाली आम आदमी पार्टी की यह रीत रही है कि उनको ख़ुद के अलावा हमेशा सब में कमियां नज़र आती ही हैं।

आज जारी एक बयान में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को जो पानी दिया जाता है, उसका बीओडी लगभग 2-3 एमजी प्रति लीटर होता है। इसके अलावा सीएलसी नहर के ज़रिए जो पानी दिल्ली को दिया जाता है उसका बीओडी शून्य के बराबर होता है। लेकिन दिल्ली सरकार यह बताए कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक जो पानी के 28 नाले जाते हैं, उसमें प्रदूषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है।

दिल्ली सरकार बताए कि यमुना सफाई के लिए केंद्र से मिले पैसा का क्या किया

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सवालिया अंदाज में पूछते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यह भी बताए कि केंद्र सरकार से यमुना साफ करने के लिए दिल्ली सरकार को अभी तक 6,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा मिल चुके हैं, जिनमें से 3,000 करोड़ उनको पिछले 2 साल में मिले हैं। उस पैसे का दिल्ली सरकार ने क्या किया है।

श्री नायब सिंह सैनी ने निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर इल्ज़ाम लगाना और सरकारी पैसे से अपना शीश महल बनाना दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की रीत बन चुकी है, जिसमें उन्हें ख़ुद के फ़ायदे से अलग जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD