Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के नए परिसर में मिलेंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, आधुनिक मशीनें स्थापित होंगी : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय के कामकाज की समीक्षा की

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Hamirpur , Dr. Radha Krishnan Government Medical College Hamirpur, Dhani Ram Shandil, Ranjit Rana, Kuldeep Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर/शिमला , 19 Oct 2024

Last updated on: Oct 19, 2024, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के कामकाज की समीक्षा करते हुए महाविद्यालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय के जोल सप्पड़ में 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए जा रहे नए परिसर में विश्व स्तरीय तकनीक से लैस आधुनिक मशीनें लगाई जा रही हैं और मरीजों के लिए यहां 292 बिस्तर उपलब्ध होंगे। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय में थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन, हाई एंड एक्स-रे मशीनें, डिजिटल मेमोग्राफी, सीटी स्कैन तथा अल्ट्रासाउंड मशीनों सहित अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दो आईसीयू वार्डों में 10-10 बिस्तर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि जोल सप्पड़ में 20 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) भी तैयार किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय को बिजली की डबल सप्लाई से जोड़ा गया है, ताकि उपचार में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने परिसर में 15 दिन के भीतर पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर तथा अन्य प्राध्यापक तैनात हैं। चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी कोर्स में सीटें बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस विभाग में उपचार के लिए ज्यादा मरीज आ रहे हैं, उनमें अधिक डॉक्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होगी। उन्होंने कहा कि 150 स्टाफ नर्सें तैनात करने को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दे दी गई है और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त नर्सें तैनात की जाएंगी। हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार डॉक्टर और नर्सें उपलब्ध होंगी, ताकि मरीजों को बेहतरीन इलाज मिल सके।

श्री सुक्खू ने कहा कि डिपार्टमेंट ऑफ एमरजेंसी मेडिसन, रेडियोलॉजी और कॉर्डियोलोजी किसी भी चिकित्सा महाविद्यालय की रीढ़ की हड्डी होते हैं तथा हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में इन सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही 200 बिस्तर क्षमता का मातृ एवं शिशु अस्पताल तथा छात्राओं के लिए दो हॉस्टल बनना भी प्रस्तावित है। 

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों की जांच के लिए अपनी आधुनिक लैब भी तैयार की जाएंगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय निर्माण के दूसरे चरण में 300 बिस्तर क्षमता का मेडिकल ब्लॉक, स्टेट कैंसर अस्पताल, सुपर स्पेशयल्टी और नर्सिंग कॉलेज, छात्रों और मरीजों के लिए अन्य सुविधाओं का सृजन किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक रंजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राम चंद्र पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राजीव राणा, सचिव स्वास्थ्य एम.सुधा देवी, उपायुक्त अमरजीत सिंह और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Hamirpur , Dr. Radha Krishnan Government Medical College Hamirpur , Dhani Ram Shandil , Ranjit Rana , Kuldeep Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD