Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

कोमल मित्तल ने पटाखों की बिक्री के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस किए जारी

वीडियोग्राफी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से ड्रा निकाल कर जारी किए गए लाइसेंस

Komal Mittal, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Oct 2024

Last updated on: Oct 18, 2024, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने इस वर्ष दीवाली के त्यौहार के दौरान रिटेल में पटाखे बेचने संबंधी ड्रा के माध्यम से जिले में 57 अस्थायी लाइसेंस जारी किए हैं। आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मीटिंग हाल में वीडियोग्राफी के माध्यम से पूरी ड्रा प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से करवाई गई। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव शर्मा भी मौजूद थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पूरे जिले से 648 प्रार्थना पत्र सेवा केंद्रों के माध्यम से प्राप्त हुए थे और आज ड्रा के माध्यम से 57 अस्थायी लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के ड्रा निकले हैं उनके लिए अनिवार्य है कि वे जी.एस.टी संबंधी कैजूअल रजिस्ट्रेशन कराधान विभाग में करवाएं, जिसके लिए टैक्सेशनल वकीलों का पैनल उनकी सहायता के लिए मौजूद है। 

उन्होंने बताया कि यह अस्थायी लाइसेंस केवल प्रशासन की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही पटाखे बेचने के लिए जारी किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से 22 सितंबर 2023 में जारी हिदायतों का पूरी तरह से पालन करने, पटाखे बेचने वाले स्थानों पर स्टालों की बनावट व सुरक्षा नियमों संबंधी भी विस्तार से जानकारी दी।

 डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने बताया कि अस्थायी लाइसेंस व निश्चित किए गए स्थानों के अलावा यदि कोई पटाखा विक्रेता पटाखे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखे बेचने का समय 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से सांय साढ़े 7 बजे तक तय किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि आज निकाले ड्रा में उप मंडल होशियारपुर में दशहरा ग्राउंड(नई आबादी) के लिए 15, जिला परिषद मार्किट(अड्डा माहिलपुर) के लिए 5, रोशन ग्राउंड होशियारपुर के लिए 4,  रामलीला ग्राउंड हरियाना के लिए 4, बुल्लोवाल खुले स्थान के लिए 2, चब्बेवाल खुले स्थान के लिए 2 ड्रा निकाला गया। उप मंडल गढ़शंकर में मिलेट्री ग्राउंड गढ़शंकर के लिए 6, माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित नगर पंचायत माहिलपुर के मालिकाना वाले स्थान के लिए 3 ड्रा निकाले गए।  

उप मंडल दसूहा में महर्षि वाल्मीकि पार्क के लिए 1, दशहरा ग्राउंड गढ़दीवाला के लिए 3 ड्रा निकाले गए। उप मंडल टांडा के लिए शिमला पहाड़ी पार्क उड़मुड़ में 3 व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के टांडा के ग्राउंड के लिए 2 ड्रा निकाले गए। उप मंडल मुकेरियां में दशहरा ग्राउंड मुकेरियां के लिए 2,  दशहरा हाजीपुर के लिए 1, नर्सरी ग्राउंड सैक्टर-3 तलवाड़ा के लिए 2 व दशहरा ग्राउंड दातारपुर के लिए 2 लाइसेंस जारी किए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिले में पटाखे फोड़ने और आतिशबाजी के लिए दिन और समय तय कर दिया है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली के दिन सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, 15 नवंबर को गुरुपर्व के दिन सुबह 4 बजे से सुबह 5 बजे तक और रात 9 बजे से 10 बजे तक पटाखे जलाए जा सकेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर (मध्यरात्रि) को नए साल के अवसर पर रात 11:55 बजे से 12:30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, अदालतों और धार्मिक स्थानों जैसे साइलेंस जोन के 100 मीटर के दायरे में पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी उप मंडल मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट, जिला पुलिस को समय-समय पर सरकार द्वारा जारी इन आदेशों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Tags: Komal Mittal , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD