Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. धनीराम शांडिल ने केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व अन्नपूर्णा देवी से प्रदेश हित के मुद्दे उठाए

Dr Dhani Ram Shandil, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Jagat Prakash Nadda, Annpurna Devi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Oct 2024

Last updated on: Oct 16, 2024, 00:00 IST

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय मंत्रियों के समक्ष हिमाचल के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं में केन्द्र सरकार की मदद का आग्रह किया।

उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा से प्रदेश के डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चम्बा और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में विस्तार कार्यों तथा संचालन सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

इसके अलावा, उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण खरीद के लिए भी केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से भेंट के दौरान कहा कि प्रदेश में महिलाओं को और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सभी प्रमुख शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उचित रोशनी की व्यवस्था का प्रावधान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सोलन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तथा दो करोड़ 10 लाख रुपये का प्राकलन तैयार किया गया है, जिसे केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का प्रावधान किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

डॉ. शांडिल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से हिमाचल में महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरों के लिए पर्याप्त धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर, बाल देखभाल संस्थान, वात्सल्य योजना, पालना योजना और शक्ति निवास योजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। 

उन्होंने सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 मिशन के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए स्मार्ट फोन सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए भी पर्याप्त धनराशि प्रदान करने का आग्रह किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हिमाचल प्रदेश को विभिन्न परियोजनाओं में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Dr Dhani Ram Shandil , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Jagat Prakash Nadda , Annpurna Devi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD