Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कमलेश ठाकुर ने सकरी और बिलासपुर में सुनी जनसमस्याएं

बोलीं... रोजमर्रा की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा उनकी प्राथमिकता

Himachal Congress, Kamlesh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Oct 2024

Last updated on: Oct 14, 2024, 00:00 IST

देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर आज सोमवार को ग्राम पंचायत सकरी और बिलासपुर में जाकर लोगों से मिलीं तथा उनको पेश आ रही समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुनते हुए उनसे संवाद स्थापित किया। कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा के लोगों को रोजमर्रा की छोटी-छोटी समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें तथा उनकी दिक्कतों का समाधान घर द्वार पर ही सुनिश्चित हो, ऐसी उनकी प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देहरा के कायाकल्प को लेकर कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर सरकार काम कर रही है। साथ ही यहां की जनता को सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई समस्या न आए इसके लिए वे स्वयं पंचायतों में जाकर लोगों से बात-चीत कर उनसे फीडबैक ले रही हैं।

इसी के तहत आज सकरी और बिलासपुर की जनता के बीच उनकी समस्याओं को जानने वे यहां आई हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार सड़क, पानी और बिजली संबंधी समस्याओं के निवारण पर प्राथमिकता से ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रही समस्याओं का उन्हे ध्यान है और जल्द ही इसका निपटारा कर लिया जाएगा। कमलेश ठाकुर ने दोनों पंचायतों में जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उनका निवारण सुनिश्चित किया। उन्होंने अधिकारियों को भी लंबित समस्याओं का समय से निवारण करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सकरी और बिलासपुर पंचायत में लगभग 10 करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आम जनमानस के हित के लिए बनी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की दस गारंटियों में से पांच गारंटियों का काम धरातल में शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है इसी के चलते मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लंबित चार प्रतिशत डीए की किस्त की घोषणा करके कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है।

अपनी पंचायत में पधारने पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने विधायक कमलेश ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया, नायब तहसीलदार हरिपुर स्वतंत्र, एसडीओ पीडब्ल्यूडी गुरबचन चौधरी, जिला परिषद सदस्य वीना धीमान, बीडीसी मंजीत सिंह, पूर्व जिला परिषद किरण, सचिव इंद्रजीत शर्मा, सकरी बूथ प्रधान राम स्वरूप शर्मा, दरगीयाह बूथ प्रधान करण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन धीमान, अजय, जीत सिंह कोंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Himachal Congress , Kamlesh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD