Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्लॉट के इंतकाल के बदले किस्तों में 65,000 रुपये रिश्वत लेने वाले पटवारी और उसके साथी को विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 14 Oct 2024

Last updated on: Oct 14, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माल हल्का गिल, जिला लुधियाना में तैनात रहे पटवारी गुरनाम सिंह (अब सेवानिवृत्त) और उसके दो साथियों बूटा सिंह और राणा सिंह, निवासी गांव गिल, जिला लुधियाना द्वारा मिलीभगत कर किस्तों में 65,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी गुरनाम सिंह और उसके सहयोगी राणा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें कल अदालत में पेश किया जाएगा। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ यह मामला जिला लुधियाना के गांव दूले के निवासी सरबजीत सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बूटा सिंह और राणा सिंह नामक दो व्यक्तियों ने उसकी मुलाकात पटवारी गुरनाम सिंह से करवाई थी, जिन्होंने उसके प्लॉट के इंतकाल के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। 

आगे बताया गया कि उक्त पटवारी ने अपने साथियों बूटा और राणा के माध्यम से 15,000 रुपये, 35,000 रुपये और 15,000 रुपये की तीन किस्तों में कुल 65,000 रुपये रिश्वत के रूप में लिए। शिकायतकर्ता ने पटवारी और उसके साथियों से बातचीत की फोन कॉल्स भी रिकॉर्ड की थीं। 

प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान शिकायत में लगाए गए 65,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप सही पाए गए। इस संबंध में पटवारी गुरनाम सिंह, उसके साथी बूटा सिंह और राणा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD